Advertisment

बिहार: शीतकालीन सत्र के पहले दिन सड़क पर उतरे CTET-BTET अभ्यर्थी

पटना : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो गई है.

इसी के साथ सत्र के पहले ही दिन सीटेट-बीटेट अभ्यर्थी सहित विभिन्न संगठनों ने

अपनी मांगों को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे और जमकर हंगामा किया.

वहीं पुलिस मित्र ने भी मंगलवार की सुबह राबड़ी आवास के बाहर घेराव कर प्रदर्शन किया.

अभ्यर्थियों का कहना है कि वह लाठी डंडे खाने के लिए सड़कों पर नहीं उतरे हैं,

हमें एक नौकरी की जरूरत है. जो हमारी सरकार से मांग है.

ctet btet1 22Scope News

राबड़ी आवास का किया घेराव

एक तरफ जहां पुलिस मित्र अपनी मांगों को लेकर मंगलवार की सुबह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर घेराव करते दिखे. वहीं दूसरी तरफ आज एक बार फिर 7वें चरण के शिक्षक की बहाली को लेकर सीटेट-बीटेट (CTET-BTET) शिक्षक अभ्यर्थियों ने पटना के डाक बंगला चौराहा को जाम करते हुए पटना की सड़कों पर आंदोलन किया.

शीतकालीन सत्र: शिक्षक बहाली की नोटिफिकेशन जारी करे सरकार

शिक्षक अभ्यर्थियों ने सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार तो वही पुरानी है, मगर मंत्री के बदलते ही सरकार का रवैया भी बदल चुका है. हम सरकार से सिर्फ यह मांग कर रहे हैं कि सातवें चरण की जो शिक्षक बहाली प्रक्रिया है. उसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाए. शिक्षक अभ्यर्थियों का आरोप है कि वह लाठी डंडे खाने के लिए सड़कों पर नहीं उतरे हैं सिर्फ उन्हें एक अद्दत नौकरी की जरूरत है.

tejaswi 22Scope News

सरकार दे रही है रोजगार- तेजस्वी यादव

इस मामले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार रोजगार दे रही है और आज भी देने जा रहे हैं. हम नियुक्ति पत्र बाटेंगे. उन्होंने लालू प्रसाद यादव की स्वास्थ्य को लेकर कहा कि उनकी स्वास्थ्य ठीक है. हम लोगों के सामने 2024 की चुनौती है, उसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं. हम लोग साथ में मिलकर काम कर रहे हैं.

रिपोर्ट: राजीव कमल

JPSC JSSC Protest Ranchi: बारिश भी नहीं रोक सकी छात्रों की...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बुधवार को रांची में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की...

Ramgarh Ispat Factory Blast: रामगढ़ की इस्पात फैक्ट्री में बड़ा हादसा,...

Ramgarh Ispat Factory Blast: जिले के गिद्दी में स्थित झारखंड इस्पात फैक्ट्री में बुधवार को एक और बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ। फैक्ट्री की फर्नेस नंबर...

Giridih Mushroom Poisoning: तिसरी में जंगली मशरूम खाने के बाद बिगड़ी...

Giridih Mushroom Poisoning: जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में जंगली मशरूम खाने से एक महिला और दो बच्चे बीमार पड़ गए। मशरूम खाने के...