PATNA: शराब पीकर मरने वालों को न तो मेरी सहानुभूति मिलेगी
और ना ही मुआवजा मिलेगा . जो शराब पियेगा, गड़बड़ पियेगा और
मरेगा तो उसके साथ मै नहीं हूं, यह बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने
विपक्षी दलों के सवालों का जवाब देते हुए कही.

सदन में आज भी गूंजा छपरा शराबकांड का मामला
छपरा में जहरीली शराब से 50 से अधिक मौतों का मामला आज भी सदन में गूंजा. विपक्ष ने एक ओर जहां नीतीश सरकार से इस मुद्दे पर इस्तीफे की मांग की है वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षों के सवालों का जवाब देते हुए सदन में कहा है कि शराबबंदी कानून को वापस नहीं लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जब शराबबंदी लागू की जा रही थी तब सभी साथ थे. पहले भी शराब से मौतें हुई थी, लेकिन उस वक्त हंगामा नहीं किया. अब जब सरकार में साथ नहीं हें तो हंगामा कर रहे हैं.
बिहार में शराबबंदी के बाद हुआ है सुधार
शराबबंदी लागू होने के बाद बिहार में सुधार हुआ है. जब लोग शराब नहीं पीते हैं तो वो काम करते हैं औ घरेलू झगड़े भी कम हुए हैं. और ये बातें बिहार के लोगों ने कही है.
- Jharkhand BJP Protest Recruitment Exam: JPSC-JSSC विवाद पर भाजपा का बड़ा ऐलान, 31 जुलाई को मशाल जुलूस और 1 अगस्त को राज्यव्यापी प्रदर्शन
- Jairam Mahato Bail News: वेदांता स्टील प्लांट आंदोलन मामले में विधायक जयराम महतो को मिली जमानत
- नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Highlights


















