Advertisement
Advertisement

Ranchi: कालू लामा की हत्या का मास्टरमाइंड लवकुश शर्मा चढ़ा पुलिस के हत्थे

एटीएस की टीम ने अरवल से किया गिरफ्तार

रांची : कालू लामा की हत्या- राजधानी रांची के मोरहाबादी गैंगवार में कालू लामा की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने हत्या का मास्टरमाइंड और रांची शहर के लिए सिरदर्द बना कुख्यात लवकुश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. एटीएस की टीम ने बिहार स्थित अरवल से पकड़ा है. एटीएस की टीम ने लवकुश शर्मा के पिता ज्ञानी शर्मा को भी पकड़ा था. लेकिन उनके खिलाफ कोई मामला नहीं होने के कारण छोड़ दिया गया है.

गुप्त सूचना पर मिली सफलता

इसकी पुष्टि एसपी एटीएस सुरेंद्र कुमार झा ने की. उन्होंने कहा कि लवकुश शर्मा को रांची पुलिस और एटीएस टीम खोज रही थी. जिसके बाद गुप्त सूचना मिली कि अरवल में छिपा हुआ है. इसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने उक्त जगह पर छापेमारी कर पकड़ा है. एटीएस की टीम लवकुश शर्मा को बिहार से लेकर रांची आ रही है.

कालू लामा की हत्या: 27 जनवरी को हुई थी कालु लामा की हत्या

शिबू सोरेन के आवास के सामने बीते 27 जनवरी को कुख्यात अपराधी कालु लामा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लव कुश शर्मा के इशारे पर घटना को अंजाम दिया गया था. घटना के बाद से लवकुश शर्मा फरार चल रहा था. जिसके बाद रांची पुलिस के साथ-साथ एटीएस भी लव कुश शर्मा की तलाश में जुटी हुई थी.

एटीएस लगातार लव कुश शर्मा को लेकर अपनी सूचनाओं को एकत्र कर रही थी. इसी दौरान एटीएस को अपराधी लवकुश शर्मा बिहार के अरवल जिला में होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद एटीएस की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए लवकुश शर्मा को पकड़ा था.

रिपोर्ट: मुर्शीद आलम

Commercial Advertisment

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया...

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती 2023 के संशोधित रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। काउंसेलिंग के 3 दिनों में नियुक्ति और 15 दिनों...

Bihar News: बिहार को 10,845 करोड़ रुपये की सौगात, कर हस्तांतरण...

 केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किये। कर हस्तांतरण में बिहार देश में दूसरे स्थान पर...

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...