चेन्नई सुपर किंग्स की IPL 2021 में धमाकेदार जीत, 20 रनों से हारा मुंबई

नई दिल्‍ली. चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया. चेन्नई की इस जीत के हीरो रहे ऋतुराज गायकवाड़ जिन्होंने मुश्किल समय में नाबाद 88 रनों की पारी खेली. सीएसके ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए थे. मौजूदा विजेता मुंबई को जीत के लिए 157 रनों की जरूरत थी. नियमित कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या के बिना उतरी ये टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद आठ विकेट खोकर 136 रन ही बना पाई.

सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कया. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले ही आउट हो गए. गायकवाड़ ने शानदार नाबाद पारी खेलते हुए 58 गेंदों में नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 88 रन बानाए, जबकि ब्रावो ने धुआंधार पारी खेलते हुए महज आठ गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 23 रन की पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा रवींद्र जडेजा ने 33 गेंदों में एक चौका के सहारे 26 रन बनाए. मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्ने और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. चेन्‍नई के खिलाफ रोहित शर्मा की जगह कायरन पोलार्ड ने मुंबई टीम की अगुआई की.

Hemant Soren News: मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन CM...

Hemant Soren News, रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को जरूरी सरकारी...

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...

Bihar Women and Child Development Summit: पीएम मोदी की मौजूदगी में...

Bihar Women and Child Development Summit: महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन शुक्रवार...