जहरीली शराब कांड पर बोले सुशील मोदी- सरकार छिपा रही मौत का आंकड़ा

छपरा में लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

पटना : जहरीली शराब कांड- बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने

छपरा के जहरीली शराब से हो रही मौत को लेकर सवाल उठाया.

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जहरीली शराब कांड वाली जगह जाकर हमलोगों ने मुलाकात की.

लगभग 2 दर्जन परिवार से बीजेपी नेताओं ने बात की है. इस कांड को लेकर सभी मीडिया में खबर चल रही है.

पुलिस के डर से लोगों में आतंक का माहौल

सुशील मोदी ने कहा कि छपरा में जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. सरकार आंकड़े को छिपा रही है. बिना पोस्टमार्टम किये शव को जलाया गया है. पुलिस के डर से लोगों में आतंक का माहौल है. अस्पताल में न ही बेड है और न इलाज हो रहा है.

sushil modi1 22Scope News

जहरीली शराब कांड: जिम्मेदारी से बच नहीं सकते सीएम नीतीश

उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का जो बयान है कि जो पियेगा वह मरेगा, यह कहीं से भी ठीक नहीं है. अपनी नैतिक जिम्मेदारी से नीतीश कुमार बच नहीं सकते हैं. पुलिस-प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जहरीली शराब का इंतजाम पुलिस ने ही किया था, इसलिए लोगों की मौत हुई. इस बात का जिक्र कानून में भी नहीं है. राज्य के मुखिया नीतीश कुमार बड़े निर्दयी और संवेदनहीन हो गये हैं.

शराबबंदी कानून में 4 लाख मुआवजा देने का प्रावधान

सुशील मोदी ने शराबबंदी और मौत के आंकड़ों को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश सरकार अपनी वाहवाही कराने के लिए लगातार आंकड़ा छुपाती रही है. सरकार पिछले 6 साल में सिर्फ 23 लोगों को ही मौत मानती है. सरकार मुआवाजा देने से इनकार कर रही है. जबकि शराबबंदी कानून में ही इस बात का जिक्र है कि जब किसी की शराब पीने से मौत हो जायेगी तो उनके मृतक के परिजनों को 4 लाख का मुआवाजा दिया जायेगा. डीएम को इसका अधिकार प्राप्त है. उनके अनुमोदन पर ही मुआवाजा राशि दी जाती रही है.

जहरीली शराब कांड: मामूली घटना में भी सरकार देती है मुआवजा

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि इससे पहले गोपालगंज में लोगों की शराब से हुई मौत पर मुआवाजा दिया गया. मामूली घटना में भी सरकार मुआवजा देती है. इस जहरीली शराब कांड में गरीबों के प्रति सहानुभूति होनी चाहिए. लेकिन नीतीश कुमार की संवेदना मर गई है

नीतीश कुमार इस्तीफा देकर तेजस्वी को बनाएं सीएम

राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि बीजेपी नेताओं के प्रति सदन में जिस तरह का बयान दिया गया है वह सही नहीं है. बीजेपी के कारण ही वे 17 साल तक सीएम रहे और आज लालू के संगत में जाने का असर हो गया. छपरा के एसपी डीएसपी पर कार्रवाई नहीं की जा रही है. सीएम नीतीश कुमार को जल्द से जल्द इस्तीफा देकर तेजस्वी को सीएम बना दें.

रिपोर्ट: प्रणव राज

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...

Hemant Soren:सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्हें बड़ा भाई बताते हुए कहा कि उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है...