Advertisment

अवैध सरिया लदा दो ट्रक जब्त, एक गिरफ्तार

निरसा : सोमवार की अहले सुबह धनबाद के मैथन ओपी क्षेत्र अंतर्गत एनएच 19 पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो ट्रक को जब्त किया. जिसमें लोहे की अवैध सरिया लदी हुई थी. दोनों जब्त ट्रक में से एक का चालक मौका देखकर भाग गया जबकि एक ट्रक के चालक को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी.

गिरफ्तार चालक को पुलिस ने जेल भेज दिया है. पकड़े गए दोनों ट्रकों के संबंध में एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो ट्रक बंगाल से बिना कागजात के सरिया लेकर बिहार की ओर जा रहे है. उसी सूचना पर ओपी के समक्ष जांच अभियान चलाया गया. जिसमें दोनों ट्रक को जब्त किया गया है और गिरफ्तार चालक को जेल भेज दिया गया. इस मामले में संलिप्त अपराधियों की जांच की जा रही है.

बता दें कि  अब तक लगभग 2 दर्जन सरिया लदे ट्रक पकड़े जा चुके हैं. लेकिन मुख्य सरगना नामजद होने के बावजूद पुलिस की पकड़ में अबतक नही आया है.

रिपोर्ट : संदीप कुमार शर्मा

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...