कुसुंडा में पुलिस और सीआईएसएफ का छापा, भारी मात्रा में स्क्रैप लोहा को किया जब्त

हाइड्रा और ट्रक को किया जब्त

झरिया (धनबाद) : झरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत बीसीसीएल के एरिया 6 में पड़ने वाली कुसुंडा क्षेत्र के पुराना वर्क शॉप के समीप झरिया थाना की पुलिस और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने सोमवार को छापेमारी की. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्क्रैप लोहा के साथ एक ट्रक और हाइड्रा गाड़ी को जब्त किया है. कार्रवाई में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. फिलहाल सीआईएसफ और झरिया पुलिस यह पता लगा रही है कि रात के अंधेरे में इतने बड़े पैमाने पर कौन लोहा की तस्करी कर रहा था.

इस मामले पर बीसीसीएल के अधिकारी का कहना है कि सीआईएसएफ और झरिया पुलिस ने छापेमारी कर जो ट्रक और हाइड्रा जब्त किया है वो बीसीसीएल की नहीं है. ये लोहा चोरों का काम है. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट : अनिल पांडेय

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...