झरिया: नेताजी पर सरकारी चावलों के कालाबाजारी का मामला दर्ज, खुद को बताया बेगुनाह

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं रत्नेश यादव

झरिया (धनबाद) : नेताजी पर सरकारी- घनुवाडीह ओपी के समीप बुधवार रात्रि को

पुलिस ने पीडीएस चावल की कालाबाजारी करते हुए एक ऑटो पकड़ा.

ऑटो में लगभग साढ़े तीन क्विंटल चावल था. ऑटो पर सवार व्यक्ति से चावल से

संबंधित जानकारी मांगी गई तो ऑटो चालक और युवक घबरा गए.

जिसके बाद घनुवाडीह पुलिस दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले आई.

chaval12 22Scope News

नेताजी पर सरकारी: पूछताछ में युवक ने रत्नेश यादव का लिया नाम

घनुवाडीह ओपी प्रभारी द्वारा मामले की सूचना मार्केटिंग ऑफिसर को दी गई.

सूचना पाकर मार्केटिंग ऑफिसर राजीव रंजन गुरुवार 22 दिसंबर की सुबह घनुवाडीह ओपी पहुंच जांच पड़ताल शुरू की. जब्त चावल के साथ पकड़े गए युवक ललन कुमार ने पूछताछ के दौरान एमओ को बताया कि झरिया के स्टेशन रोड से रत्नेश यादव ने उसे यह चावल दिया है. जिसे घनुवाडीह से होते हुए बलियापुर ले जाना था.

chaval 22Scope News

कांग्रेस नेता रत्नेश यादव सहित पांच पर मामला दर्ज

जिसके बाद मार्केटिंग ऑफिसर राजीव रंजन द्वारा पकड़े गए युवकों के फर्द बयान पर रत्नेश यादव, छोटू मंडल, बंटी झा, ललन कुमार, मोहन साव, लालू बर्णवाल पर मामला दर्ज कर किया गया. बता दें कि रत्नेश यादव वर्तमान में झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष हैं.

नेताजी पर सरकारी: जानिए अपनी सफाई में क्या बोले कांग्रेस नेता

वहीं इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता रत्नेश यादव ने कहा कि मैंने चावल चोरी की शिकायत पुलिस के अधिकारियों से की, लेकिन मुझे ही आरोपी बना दिया गया. यहाँ सब मिलीभगत है. मामला दर्ज होने के बाद बौखलाए कांग्रेस नेता रत्नेश यादव की मार्केटिंग ऑफिसर से जमकर बकझक घनुवाडीह ओपी परिसर में हुई. बता दें कि इससे पूर्व भी नेता रत्नेश यादव के ऊपर झरिया थाना में भी चावल तस्करी से संबंधित मामला दिनांक 18/07/22 को दर्ज है.

रिपोर्ट: सचिन सिंह

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel