जलेश्वर महतो को मानसिक इलाज की जरूरत- ढुलू महतो

धनबाद: बाघमारा से भाजपा विधायक ढुलू महतो ने कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो को मानसिक चिकित्सा करवाने की सलाह दी है. ढुलू महतो ने कांग्रेस आलाकमान से भी आग्रह किया है कि पहले जलेश्वर महतो का मानसिक चिकित्सा करवायी जाय, उसके बाद ही किसी पद की जिम्मेदारी दी जाए.

ढुलू महतो ने जलेश्वर महतो द्वारा कथित रुप से भुइँया समाज की महिलाओं के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कड़ी निंदा की.

साथ ही नदखुरकी कोल डम्प में मजदूरों के दो पक्षों में बीच मारपीट की घटना को लेकर घायल मजदूरों पर बाघमारा, थाना में प्राथमिकी दर्ज किया जाने पर विरोध जताया और कहा कि जलेश्वर महतो के गुंडों ने मजदूरों को पीटा, बावजूद इसके बाघमारा पुलिस ने पीड़ित मजदूरों के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया.

ढुलू महतो  ने कहा कि यह घटना हेमंत सरकार और जलेश्वर महतो की मिलीभगत का परिणाम है. भाजपा इस मुद्दे पर उग्र आन्दोलन करेगी.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो विवादों के घेरे में

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...

Bhabua 400 Teachers Samman: शिक्षकों के सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान,...

Bhabua 400 Teachers Samman: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 85 निजी विद्यालयों के...