नाक के दाग को लेकर थी परेशान, 17 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। सोनुआ इंटर कॉलेज की छात्रा रोशनी कुमारी (17 वर्ष) ने शुक्रवार सुबह ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से अपनी नाक पर मौजूद काले धब्बे को लेकर मानसिक रूप से परेशान थी।

रोशनी के पिता रामचंद्र सिंह, जो सोनुआ के उदयपुर गांव के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी बेटी अक्सर इस बात को लेकर चिंतित रहती थी कि उसकी नाक सुंदर नहीं दिखती। वह अपने चेहरे को लेकर असुरक्षित महसूस करती थी और कई बार इसका जिक्र करती थी।

Jharkhand-Government-Suicide-Helpline-Numbers
Jharkhand-Government-Suicide-Helpline-Numbers

घटना शुक्रवार सुबह करीब छह बजे की है, जब रोशनी ने घर में ही जहर पी लिया। परिजनों ने उसे तत्काल सोनुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह घटना न केवल पारिवारिक त्रासदी है, बल्कि युवाओं में आत्म-छवि और सौंदर्य के प्रति बढ़ती चिंता पर भी एक गंभीर सवाल खड़ा करती है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel