जमाबंदी में हेरफेर के बाद भू-माफियाओं का शिकार हुआ एक दलित

बेतिया : खबर बेतिया से है जहां छह जून को ग्राम बरवत सेना स्थित बगीचा रेस्टोरेंट के पास बेतिया अरेराज रोड पर रामदेव राम उम्र 63 वर्ष पिता स्वर्गीय अकलू राम ग्राम बड़ौद सेना वार्ड-39 थाना मुफस्सिल जिला पश्चिमी चंपारण की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। जिस घटना के संबंध में मुफस्सिल थाना अंतर्गत प्राथमिकी अभियुक्त मुन्ना देवान पिता हबीब दीवान एवं अन्य पांच व्यक्तियों सभी ग्राम बरवत सेना वार्ड-39 थाना बेतिया मुफस्सिल के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। प्राथमिक अभियुक्त मुन्ना देवान को गिरफ्तार कर आठ जून को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

Goal 1 22Scope News

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी बेतिया SP ने दी

आपको बता दें कि तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य से यह तथ्य सामने आया कि इस घटना की साजिश रविंद्र कुमार सिंह एवं अमर यादव उर्फ शिकारी यादव दोनों थाना बेतिया मुफस्सिल ने साथ बगीचा रेस्टोरेंट के परिसर में किया गया। इस घटना को अमर यादव, दिनेश पटेल, मनु यादव और अखिलेश राम नवलपुर आईटीआई जयप्रकाश नगर थाना बेतिया मुफस्सिल को बगीचा रेस्टोरेंट के पास बुलाकर मृतक रामदेव राम को खाना खाकर घर जाते समय घटना को अंजाम दिया। इस घटना में शामिल तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिसमें रविंद्र सिंह बगीचा रेस्टोरेंट के मालिक मन्नू यादव और अखिलेश राम शामिल हैं। इस जमीनी विवाद में भू-माफिया का खेल का भी पर्दाफाश हुआ है। पुराने जमाबंदी को कैंसिल कराकर नया जमाबंदी बनाया गया। वहीं से हत्या का साजिश शुरू हुआ। भू- माफियाओं ने मिलकर हत्या कर डाली ताकि जमीन को बचाया जा सके। इस पूरे घटना के बारे में एसपी डॉ. शोर्य सुमन ने जानकारी दी।

यह भी पढ़े : बिजली के पोल से बांधकर प्रेमी जोड़े की पिटाई, Video Viral, सामाजिक न्याय पर उठे सवाल…

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...