सात समुंदर पार करके विदेशियों का जत्था पहुंचा गया, पूर्वजों की मोक्ष की कामना के लिए किया पिंडदान

गया : सात समुंदर पार से विदेशियों का जत्था गया पहुंचा। 15 की संख्या में रहे महिला और पुरुष गया पहुंचकर आज अहले सुबह से ही अपने पितरों की मोक्ष की कामना के लिए देवघाट पर पूरे विधि-विधान से पिंडदान का कर्मकांड पूरा किया। इसमें मुख्य रूप से अफ्रीका, नाइजीरिया, कजाकिस्तान, रूस, यूक्रेन और यमन से विदेशी तीर्थ यात्री शामिल है। सभी का पिंडदान विदेशी तीर्थ यात्री के गुरुजी लोकनाथ गौड़ के द्वारा संपन्न कराया गया। इस दौरान कई विदेशी महिला भावुक हो गई। इन विदेशी महिलाओं और पुरुषों में से किसी ने अपने माता-पिता, पति और बेटे के लिए मोक्ष की कामना के लिए पिंडदान किया। सबसे बड़ी बात है कि सभी भारतीय संस्कृति में महिला और पुरुष वस्त्र पहने हुए थे। महिलाएं साड़ी पहनी हुई थी जबकि पुरुष धोती पहनकर पिंडदान कर रहे थे।

वहीं विदेशी महिला व पुरुषों ने भी कहा कि गयाजी आकर बहुत खुश हूं। यहां पूरे देश के कोने-कोने से लोग यहां पिंडदान करने के लिए आते हैं। हम लोगों को भी जानकारी मिली तो हमलोग अपने गुरुजी से संपर्क किया और यहां आकर अपने पूर्वजों का पिंडदान किया। काफी शांति मिला है। वहीं गुरुजी लोकनाथ गौड़ ने बताया कि ये लोग सभी विदेशी हैं। किसी ने अपने भाई को, किसी ने अपने पति और किसी ने अपने माता-पिता के जाने के बाद मोक्ष की कामना के लिए पिंडदान किया है। यह सभी लोग पहले अलग-अलग धर्म के लोग थे लेकिन यह सभी लोग अब हिंदू धर्म को अपना लिया है। पिंडदान का कर्मकांड करने के लिए यह लोग गया पहुंचे हैं।

Gaya Pinddaan 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मखाना की माला पहनाने पर बागेश्वर धाम सरकार ने कहा- हमारे यहां मरने पर पहनाया जाता है

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

पटना हाईकोर्ट में ATS की टीम ने किया दक्षता प्रदर्शन

पटना : राजधानी पटना हाई कोर्ट परिसर में आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) द्वारा विशेष दक्षता प्रदर्शन का आयोजन किया गया। एटीएस की पूरी टीम...

मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना से 2,869 किमी सड़कों को मिली...

पटना : राज्य के सभी 38 जिलों में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को सुदृढ़, सुरक्षित और दीर्घकालिक बनाने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग के...

जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए पटना जू अलर्ट

पटना : बढ़ती गर्मी को देखते हुए संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू में जानवरों को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए...

गन्ना यंत्रीकरण और कस्टम हायरिंग सेंटर के क्रियान्वयन को बैठक

पटना : बिहार में गन्ना यंत्रीकरण को गति देने के उद्देश्य से अपर मुख्य सचिव के सेंथिल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के...

विश्वास मत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार से मिले CM...

पटना : जनता दल यूनाईटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img