पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के गुरुबाग से आज सिख पंथ के संस्थापक गुरुनानक देव जी महाराज के 556वां प्रकाश पर्व मनाया गया। इसमें काफी संख्या में दूसरे प्रदेशों से आए सिख संगत शामिल हुए। वहीं तखत श्री हरमंदिर जी से पांच प्यारों की अगुवाई में आज शोभायात्रा निकाली गई। जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह अरदास किया। वहीं जुलूस गुरुबाग से होते हुए अनेकों स्थानों से गुजरते हुए पटना साहिब तख्त हरमंदिर साहब के गुरुद्वारा पहुंचा। वहीं विशेष दीवान की समाप्ति के बाद पांच प्यार के नेतृत्व में झूलते निशान साहिब के साथ नगर कीर्तन निकल कर तख्त साहैव पहुंचा। जुलूस के साथ-साथ कीर्तन मंडली महिलाओं का चल रहा था।
आपको बता दें कि शुक्रवार को प्रकाश उत्सव का मुख्य समारोह मनाया जाएगा। साहब को आकर्षक तरीके से सजावट किया गया है। इधर, श्री हरमंदिर साहिब में भी गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ चल रहा है। वहीं काफी संख्या में श्रद्धालु भी दर्शन करने के लिए सड़कों के चारों तरफ खड़े नजर आए। बैंड बाजे, ऊंट, हाथी और घोड़ा के साथ जुलूस निकाला गया। काफी संख्या में सिख श्रद्धालु जुलूस में शामिल हुए। वहीं अन्य सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमलोग का सौभाग्य है कि गुरुनानक देव जी की आज प्रकाश पर्व मनाए जा रहा है। मानव जाति के लिए उन्होंने जो संदेश दिया है काबिले तारीफ है। उनके बताए मार्ग पर चलने से ही पूरे मानव के कल्याण होगा।

यह भी देखें :
वहीं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव ने कहा कि प्रबंधक कमेटी की ओर से सारी तैयारी कर ली गई है। जो जुलूस आ रही है उनके स्वागत के लिए हमलोग तैयार हैं। वहीं गुरुवार गुरुनानक देव जी के विचारों पर कहा कि उनके बताए हुए मार्ग से ही देश और विश्व का कल्याण होगा। वहीं गुरुनानक देव जी के अन्य बातों पर भी प्रकाश डाला। वहीं त्रीलोकी चरण सिंह एव अन्य सिखों ने भी प्रकाश डाला और कहा कि सभी लोगों के लिए गुरुओं ने एक संदेश दिया है उसका पालन से ही कल्याण होगा।
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुनानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई
उमेश चौबे की रिपोर्ट


















