कबाड़ी की गोदाम में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के मेहंदी गंज थाना अंतर्गत दीप नगर कबाड़ी की गोदाम में भीषण आग लग जाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लगी हुई है। आग कैसे लगी इसकी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

बता दें कि आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। धनी बस्ती में कबाड़ी की बड़ी गोदाम है जसमें आग लगी है। आसपास के मकान पर भी खतरा मंडरा रहा है। लोग अपने घर से निकलकर बगल के मैदान में भाग खड़े हुए हैं। आग की लपटें इतनी बड़ी है कि पास में जाना भी मुश्किल है। लोग आसपास के मकान भी खाली कर चुके हैं। यह देखना है कि आग पर काबू कब तक पाया जा सकता है।

यह भी पढ़े : पटना नगर निगम की वाहन ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत, कई लोग घायल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...