Dhanbad Fire – धनबाद में एक तीन मंजिला फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई जिसके कारण घर में रखे लाखो के सामान जलकर राख हो गया है।
हालांकि राहत वाली बात यह है कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था सभी लोग कहीं बाहर गए हुए थे। हालांकि दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है।
ये भी पढ़ें-Hemant Soren ने सुप्रीम कोर्ट में ED द्वारा अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया, कहा……
Dhanbad Fire – राह चलते लोगों ने फ्लैट वालो को पत्थर फेंककर जगाया
घटना धनबाद के भूईंफोड़ स्थित साबलपुर बैंक कॉलोनी रोड की बताई जा रही है। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। फ्लैट में आग लगा देख राह चलते लोगों ने बगल वाले फ्लैट की खड़की में पत्थर फेंककर जगाया। जिसके कारण बड़ी घटना होने से बच गया।
जिस घर में आग लगी है उसका पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए झरिया गए हुए थे। पड़ोस के लोगों ने उनको फोन कर घटना की जानकारी दे दी है।

ये भी पढ़ें-आप तय करें कि आपकी सरकार हिन्दुस्तानियों की होगी या चंद अरबपतियों की-राहुल गांधी……
फ्लैट में आग लगने के कारणो का पता नहीं चल पाया है। हालांकि अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आशंका जतायी है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। dhanbad fire dhanbad fire
Highlights


