जमशेदपुर में होने वाले दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

जमशेदपुरः जिले में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर आज बैठक की गई। बैठक में “G-20 भारत के युवा और शिक्षा, स्वास्थ्य, ई-कॉमर्स, नैतिकता: झारखंड के भविष्य की संभावना” विषय पर आयोजित यह कार्यक्रम शहर के श्री कृष्णा संस्थान में की जाएगी। संगोष्ठी का उद्घाटन केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा 2 दिसंबर को करेंगे।

ये भी पढ़ें- बराकर नदी के तट पर 50 करोड़ की लागत से बना भव्य चंद्रप्रभु मंदिर, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया लोकार्पण

दो एवं तीन दिसंबर तक चलने वाले इस संगोष्ठी के विषय पर कांफेडेरेशन ऑफ इंडिया इंडस्ट्री के राष्ट्रीय सचिव सुरेश संथालिया ने बताया कि आप ई-कॉमर्स और ऑनलाइन व्यापार की अनदेखी नहीं कर सकते हैं। यह कार्यक्रम इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय सरायकेला के द्वारा किया जा रहा है। यह इंस्टीट्यूट शिक्षा और सामाजिक विकास ट्रस्ट के अधीन एक शिक्षण संस्थान है।

देश-विदेश से ऑनलाइन भी शिक्षाविद और बुद्धिजीवी जुड़ेंगे

इस अवसर पर कोल्हान, चाईबासा के पूर्व कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती ने बताया कि जिस तरह G-20 में 20 देश के लिए सेमिनार में स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास पर बातचीत होती है। इस तरह झारखंड में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

इस संगोष्ठी में उड़ीसा, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ सहित आठ राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश से विभिन्न प्रतिनिधि भाग लेंगे। कई लोग ऑनलाइन भी जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को जमशेदपुर के श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल तथा कांफेडेरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

हमारा प्रयास है कि पूरे देश भर में छोटे एवं मध्यम वर्ग के व्यापारियों को किस तरह डिजिटल के माध्यम से जोड़ सकते हैं। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से ऑनलाइन भी शिक्षाविद और बुद्धिजीवी जुड़ेंगे।

 

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...