पूर्णिया में Pistol की बट से पीट कर व्यक्ति की हत्या

पूर्णिया: पूर्णिया में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। परिजन का कहना है कि पिस्टल के बट से मारकर युवक को अधमरा कर दिया। मंगलवार की सुबह उसकी इलाज के दौरान जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ आवेदन दिया गया है। बताया गया कि युवक के सिर पर गहरी चोट है। साथ ही उसके पैर और हाथ में भी फ्रैक्चर थे।

घटना सदर थाना क्षेत्र के ऋद्धि सिद्धि पेट्रोल पंप के पास की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेज दिया है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग बागेश्वरी स्थान निवासी विजय पासवान (40) के रूप में हुई है। वह मजदूरों का सुपरवाइजर था।

रिश्तेदार रमेश उरांव ने बताया कि उनके गांव के ही रहने वाले कुछ विरोधियों से 2005 से जमीन का विवाद चल रहा था। उनके साथ उनका दोस्त विजय पासवान भी रहता था। कुछ दिन पहले जब उन लोगों से जमीन का विवाद हुआ तो उनके दोस्त विजय पासवान ने लड़ाई के दौरान उनका पक्ष लेते हुए साथ दिया था।

पिस्टल की बट से जमकर पीटा

विरोधियों ने इसके बाद उन्हें अपने निशाने पर ले लिया। सोमवार की शाम वे बाजार से होकर घर लौट रहे थे। ऋद्धि-सिद्धि पेट्रोल पंप के पास उनके विरोधियों ने उन्हें घेर लिया और पिस्टल निकालकर उसकी बट से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। फिर अधमरा समझकर भाग निकले। कुछ देर बाद उन्होंने कॉल कर घर वालों से मदद मांगी।

घरवाले मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया। इलाज में आज सुबह घायल शख्स की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। परिजन ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें-   Barh में एक महिला समेत तीन की चाकू से गोद कर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

https://youtube.com/@22scopestate/videos

पूर्णिया से पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Pistol Pistol Pistol Pistol

Pistol

भारत टेक्स-2026 में बिहार ने उभरते टेक्सटाइल हब के रूप में...

दिल्ली/पटना : देश के सबसे बड़े वैश्विक टेक्सटाइल आयोजन भारत टेक्स-2026 का शुभारंभ आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में हुआ। 17 जुलाई 2026...

समुद्री जहाज पर कार्यरत थावे के युवक की मौत, परिवार में...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के थावे बाजार निवासी एक युवक सोनू कुमार गुप्ता की समुद्री जहाज पर मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार...

IndiGo Light Fare: रांची से हवाई यात्रा होगी सस्ती, दिल्ली, मुंबई...

इंडिगो का नया Light Fare 16 जुलाई से लागू। रांची से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जाने वाले यात्रियों को 300 से 800 रुपये तक...