बेतिया : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बेतिया में एक दिलचस्प और चौंकाने वाली घटना सामने आई। किशनगंज से कांग्रेस के सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद जो बिहार चुनाव कैंपेन कमिटी के सदस्य भी हैं। सोमवार को बेतिया स्थित केदार आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल ने की।

खुद सांसद को भी यह बात तुरंत समझ में नहीं आई, जैसे ही उन्होंने टोपी पर नजर डाली तो देख हो गए हैरान
हालांकि, यह बैठक उस समय चर्चा का विषय बन गई जब मंच पर सांसद मोहम्मद जावेद का स्वागत करते समय एक बड़ी चूक हो गई। कांग्रेस महिला नेत्री सुधा मिश्रा ने परंपरा अनुसार, सांसद को शॉल और टोपी पहनाकर उनका सम्मान किया लेकिन टोपी पर मौजूद चुनाव चिन्ह ने सबका ध्यान खींच लिया। मंच पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तुरंत टोपी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस पर तो बीजेपी का चुनाव चिन्ह ‘कमल’ छपा हुआ है। थोड़ी देर के लिए माहौल में असहजता फैल गई। खुद सांसद जावेद को भी यह बात तुरंत समझ में नहीं आई, लेकिन जैसे ही उन्होंने टोपी पर नजर डाली, वे भी हैरान रह गए। तुरंत ही कार्यकर्ताओं ने टोपी हटाई और स्थिति को संभालने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो वहां मौजूद मीडिया कर्मियों के कैमरों में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ‘कमल छाप टोपी’ को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सतर्कता पर भी सवाल उठने लगे हैं।
यह भी देखें :
कांग्रेस पार्टी भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों व अभियानों के माध्यम से अपनी रणनीति को मजबूत करने में जुटी है
गौरतलब है कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। सभी राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों और अभियानों के माध्यम से अपनी रणनीति को मजबूत करने में जुटी है। सांसद मोहम्मद जावेद ने इस बैठक में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के हित में काम करने और चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया। यह घटना भले ही असावधानीवश हुई हो लेकिन इसका राजनीतिक असर पड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़े : भारतीय सेना के पराक्रम के समर्थन में BJP महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा
दीपक कुमार की रिपोर्ट
Highlights


















