सड़क दुर्घटना में बाइक चला रहे किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बांका : अमरपुर थाना क्षेत्र के इंगलिशमोड़-शंभुगंज मुख्य मार्ग पर बल्लिकित्ता चौंक के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बाइक चला रहे 15 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान फुल्लीडुमर थानाक्षेत्र के पड़ावचक गांव निवासी विपिन यादव का 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार उर्फ छोटु के रूप में हुई। घटना की सुचना मिलने पर मृतक के पिता विपिन यादव अपने अन्य परिजनो के साथ दहाड़ मारकर घटना स्थल पर पहुंच गए। मामले को लेकर मृतक के पिता ने बताया कि शनिवार की संध्या उनका पुत्र अपने मित्र सादपुर गांव निवासी रमेश राम का 16 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के साथ बाईक पर सवार होकर दुर्गा पूजा का मेला देखने गया था।

रविवार की अहले सुबह उन्हें सुचना मिली कि उनका पुत्र की बल्लिकित्ता चौक के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सुचना थाने में दिया। सुचना मिलते ही दारोगा विजय शंकर दुबे घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के शव तथा जख्मी अवस्था में पड़े मृतक के दोस्त राहुल कुमार को रेफरल अस्पताल लाया। अस्पताल में मृतक का दोस्त ने बताया कि शनिवार की संध्या वह शिवम के साथ मेला देखने आया था। देर रात्री वह अमरपुर थानाक्षेत्र के इंगलिश मोड़ चौक पर लगी दुर्गा पूजा का मेला देखने लगा। करीब तीन बजे सुबह वह वापस अपने घर जाने लगा तो शिवम बाइक चलाने की जिद करने लगा। उन्होंने बाइक शिवम को चलाने के लिए दे दिया। बल्लिकित्ता चौक के तीखे मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।

वहीं दूसरी तरफ घटना की सुचना मिलते ही मृतक की मां सिंकी देवी रोते बिलखते अस्पताल पहुंची जहां वह पुत्र की शव देखते ही मुर्छित हो गई जिन्हें मौजूद लोगो ने संभाला। अस्पताल में मौजूद ग्रामीणो ने बताया कि मृतक काफी होनहार व तेज दिमाग वाला था। वह दो भाई एक बहन थी। उनकी बड़ी बहन साक्षी कुमारी बाहर रहकर इंजिनियरिंग की तैयारी कर रही है। जबकि उनका बड़ा भाई साहिल कुमार भी कॉलेज में डिग्री प्राप्त कर रहा है। मृतक फुल्लीडुमर हाई स्कूल में 10वीं का छात्र था। मृतक की मां सिंकी देवी फुल्लीडुमर अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के पद पर पदस्थापित है।

यह भी देखें :

मृतक के पिता खेती बारी कर अपने बच्चो की उज्ज्वल भविष्य के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजुर था। मृतक के परिजनों का करूण रूदन देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों की भी आंखे नम देखी गई। थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि शव का पंचनामा करते हुए पुलिस अभिरक्षा में शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। मृतक का साथी को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़े : दुर्गापूजा मेला घूमने आए 4 युवकों की सड़क हादसे में मौत

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...

Mokama MLC Election Clash: बिहार MLC चुनाव के बीच मोकामा में...

Mokama MLC Election Clash: बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान मोकामा में जेडीयू विधायक अनंत सिंह और एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थकों के...

Chhotu Singh Detained During MLC Election: MLC चुनाव के बीच छोटू...

Chhotu Singh Detained During MLC Election, पटना: बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच जेडीयू...