दरभंगा जिला में SC/ST ऐक्ट के तहत अनोखा मामला हुआ दर्ज , गांव के सभी ब्राह्मणों को  बनाया अभियुक्त

दरभंगा जिला में SC/ST ऐक्ट के तहत अनोखा मामला हुआ दर्ज , गांव के सभी ब्राह्मणों को  बनाया अभियुक्त

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला थाना में दर्ज हुआ हैं। 31 जनवरी 2026 की रात एक पैसे के लेनदेन और जमीनी विवाद को लेकर 10 से अधिक लोग घायल हो गए जिसके बाद पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना में हरिनगर गांव के सभी ब्राह्मण समुदाय के लोगों पर सामूहिक रूप से SC/ST ऐक्ट के तहत भी एफआईएर दर्ज की गई है। वैसे बिरौल डीएसपी ने पैसा का लेन देन का विवाद बताया हैं।

विवाद के बाद गांव के 70 ब्राम्हणों पर नामजद मुकदमा दर्ज 

दरअसल कुशेश्वरस्थान के हरिनगर में पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया की कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट और हमला किया गया। जिसका Video भी Viral हैं। इस घटना में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने बताया कि यह मामला पैसे के लेनदेन से संबंधित है, लेकिन इसे जातीय रूप देने की कोशिश की जा रही है। वहीं थाना में असर्फी पासवान के दिये आवेदन में लगभग पूरे गांव को अभियुक्त बनाया गया हैं। जिसमें गांव के 70 ब्राह्मण लोगों को नामजद और 100-150 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया हैं।

मकान निर्माण का बकाया पैसे मांगने पर किया हमला 

जानकारी के अनुसार, पीड़ित विक्रम पासवान के बड़े भाई कैलाश पासवान ने वर्ष 2015 में हरिनगर गांव निवासी हेमंत झा का मकान निर्माण कराया था। मकान निर्माण के एवज में करीब ढाई लाख रुपये अब भी बकाया बताए जा रहे हैं। कई बार पैसे की मांग किए जाने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया।

आरोप है कि इसी विवाद को लेकर हेमंत झा, श्रीनाथ झा, पंकज झा, ओमप्रकाश झा, बाबू साहब झा, जगन्नाथ झा, अमित कुमार झा समेत कई लोग एकजुट होकर पीड़ित परिवार के घर में घुस आए और लाठी-डंडे व पगारिया से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में घर में मौजूद महिलाएं और एक बच्ची भी घायल हो गईं।घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमले और अफरा-तफरी का मंजर साफ तौर पर देखा जा सकता है।

बिरौल डीएसपी ने बताया मामले को जातीय रंग देने की कोशिश, हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में 

बिरौल डीएसपी प्रभाकर तिवारी ने बताया की कुशेश्वरस्थान के हरिनगर में विवादित घर में घुसकर मारपीट और हमले की घटना सामने आई है। जिसमें 10 लोग घायल हुए।पुलिस ने बताया कि यह मामला पैसे के लेनदेन से संबंधित है। लेकिन इसे जातीय रूप देने की कोशिश की जा रही है। अब तक 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।पुलिस पर भी एक व्यवसायी द्वारा गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की गई है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, इस घटना के बाद गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

ये भी पढ़े :  मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में NDC के अध्ययन दल के साथ उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

वरूण ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Mandar Development News: मांडर में चार PCC Road योजनाओं का शिलान्यास,...

 मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं...

Bihar Investment News: गौतम अदाणी ने CM सम्राट चौधरी से की...

 अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा...

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img