युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव का माहौल

नौबतपुर : पटना जिले के नौबतपुर के पीपलावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला गांव में सोमवार देर रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बेला गांव निवासी आशुतोष सिंह के 24 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पीपलावां थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सागर कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Goal 4 22Scope News

घटनास्थल पर FSL की टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लगी है

घटनास्थल पर फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लगी है। वहीं, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फुलवारीशरीफ के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार ने जानकारी दी कि मामले की गहन जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मृतक राहुल कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है और वह हाल ही में जेल से रिहा होकर गांव लौटा था। पुलिस आपसी रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। थाना प्रभारी सागर कुमार ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल गांव और आसपास के इलाकों में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : गोलुकुल ग्राम में असामाजिक तत्वों का उत्पात, JCB से की तोड़फोड़…

यह भी देखें :

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...