सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

258
Advertisment

औरंगाबाद : प्रखंड के चरकावा मोड़ के नहर के पास रविवार की रात्रि में अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. सोमवार की सुबह प्रशासन को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया. मृतक की पहचान राजा बिगहा निवासी मदन साव के 35 वर्षीय पुत्र धनु साव के रूप में किया गया. मृतक के भाई शत्रुधन कुमार ने बताया कि रात्रि में घर से गाय दुहने को लेकर निकले थे, घर नहीं लौटने पर रात्रि में ही खोजबीन किया गया.

Advertisment

सुबह होने पर सूचना मिली कि नहर के पास मदन साव मृत अवस्था में पड़े हुए हैं. थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

रिपोर्ट : दीनानाथ

नए साल पर दुर्घटना, विभिन्न सड़क हादसे में दर्जनों घायल, पांच रिम्स रेफर

Advertisement