Ranchi : राजधानी रांची में आज सुबह एक व्यक्ति ने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृत व्यक्ति का नाम सत्यजीत सरकार बताया जा रहा है। हालांकि व्यक्ति ने किन कारणों से आत्महत्या की है इसका पता नहीं चल पाया है।
Ranchi : पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना हिंदपीढ़ी के फर्स्ट स्ट्रीट मिडिल स्कूल के पास की बतायी जा रही है। घटना की सूचना के बाद कोतवाली थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।


















