मेन रोड में चली गोली, 2 घायल

मोतिहारी : मोतिहारी के मेन रोड में गोली चली जिसमें दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय सीएचसी में इलाज चल रहा है।  पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना के घोड़ासहन बाजार के मेन रोड अवस्थित सेन्ट्रल बैंक के पास बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली चलाई। गोली लगने से एक बच्चा समेत दो घायल हो गया। इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान दरपा थाना क्षेत्र के लोहडिया निवासी करीब 10 वर्षीय प्रमुख कुमार तथा करीब 35 वर्षीय राजेश्वर प्रसाद यादव के रूप में बताया गया है।

बताया गया है कि प्रमुख के अंगुली में तथा राजेश्वर के बाजु में गोली लगी है। घायल राजेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि दरपा क्षेत्र में बाढ़ के कारण धान का बिचड़ा सब बह गया। जिसके बाद रोपनी के लिए बिचड़ा खरीदकर पिकअप से दरपा के लोहड़िया अपने गांव जा रहा था कि मेन रोड के सेंट्रल बैंक के पास साइड लेने को लेकर बाइक सवार बदमाशों से विवाद हो गया और बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। बताया कि बदमाशों ने तीन गोली चलाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है। इधर, थानाध्यक्ष शम्भू मांझी ने बताया कि घटनास्थल से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है। हलाकि अपराधियों के धर पकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : माफियाओं के हौसले बुलंद, शराब कारोबारी ने बाइक से धक्का देकर पुलिस जवान को किया जख्मी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saraikela ED Raid: ठेकेदार संजय डालमिया के घर ED की छापेमारी,...

Saraikela ED Raid: झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित 35 करोड़ रुपये के लोन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को में डिवाइडर से टकराई बच्चों से...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को इलाके में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। टेल्को स्टेडियम से...

Bokaro Thermal CBI Raid: CCL गोविंदपुर परियोजना में 18 हजार रिश्वत...

Bokaro Thermal CBI Raid: सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार...