Ranchi: कोयला व्यापारी का गोली लगा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: खबर राजधानी रांची से है। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक कोयला व्यापारी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कोयला व्यापारी मनीष धानुका की गोली लगने से मौत हुई है। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना के रहने वाले थे। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Ranchi: कमरे से शव बरामद

बताया जा रहा है कि धानुका का शव उनके घर के एक कमरे से बरामद किया गया है। शव के पास से हथियार भी बरामद किया गया है। हालांकि घटना को लेकर अभी पुष्टि नहीं हुई है कि यह हत्या है या खुदकुशी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच में ही पता चल पाएगा कि घटना कैसे हुई। उन्होंने खुद घटना को अंजाम दिया या फिर किसी और ने अंजाम दिया।

Ranchi: जांच में जुटी पुलिस

हालांकि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की बताई जा रही है। लेकिन अभी पुलिस जांच जारी है। घटनास्थल और कमरे से बरामद हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है और इसकी एफएसएल जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना में शामिल बंदूक लाइसेंसी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...