पंचायत चुनाव के एक दिन पहले दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या

रोहतासः जिले के बिक्रमगंज में पंचायत चुनाव से पहले ही बेख़ौफ़ अपराधियों का तांडव दिखा. जहां दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना की खबर शहर में आग की तरह फैली और देखने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा. युवक को दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने रेलवे स्टेशन के समीप गोली मारकर हत्या कर दी.

रेलवे स्टेशन के समीप की गई हत्या

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है. मृतक युवक धारुपुर वार्ड संख्या 21 का निवासी बताया जाता है. मृतक युवक स्वर्गीय मुरारी प्रसाद सिंह का पुत्र धीरज कुमार सिंह बताया जा रहा है. फिलहाल अभी घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

रिपोर्ट- दयानंद तिवारी

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ramgarh Illegal Mining Action: अवैध खनन के खिलाफ रामगढ़ प्रशासन सख्त,...

Ramgarh Illegal Mining Action: झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है।...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026: 50 हजार करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक पार्क...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026, पटना: संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पश्चिम चंपारण के बेतिया में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’...

Bihar Milk Production Target 2030: पशुपालकों और महिलाओं की आमदनी बढ़ाने...

Bihar Milk Production Target 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक राज्य में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया...