AAP MLA की गाड़ी हुई दुर्घटना का शिकार

बठिंडा: पंजाब के जलालाबाद विधानसभा के आप विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में विधायक की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हालांकि गनीमत रही कि विधायक बाल बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सड़क सुरक्षा फ़ोर्स और स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी।

घटना बठिंडा की है जहां पंजाब के जलालाबाद से आप विधायक गोल्डी कंबोज की गाड़ी में एक इनोवा कार ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि विधायक बठिंडा से मलोट एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान एक इनोवा कार ने ओवरटेक करने की कोशिश की और विधायक की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी और फिर विधायक की गाड़ी के आगे चल रही पायलट गाड़ी में भी टक्कर मार दी।

घटना में तीनो ही गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर में तीनो गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हालाँकि गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      गोल्डी बरार गैंग का 2 Shooter अमृतसर से गिरफ्तार

AAP MLA AAP MLA

AAP MLA

Highlights

मुख्यमंत्री ने पटना के 3 गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण व विकास...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के भद्र घाट, महावीर घाट एवं नौजर घाट के सौंदर्यीकरण एवं विकास परियोजनाओं का शिलापट्ट अनावरण...

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ 2 युवक...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर बेलईठ गांव में छापेमारी कर...

बिहार विधानसभा Live : ‘बिहार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026’ पारित

पटना : बिहार विधानसभा के पांच दिन के मॉनसून सत्र का आज तीसरा दिन है। पहले दो दिन में सरकार ने ऑनलाइन जुए पर...