Ludhiana में AAP MLA गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत

डिजिटल डेस्क : Ludhiana में AAP MLA गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत। पंजाब में आम आदमी पार्टी  (AAP) के Ludhiana  पश्चिम से विधायक ( MLA ) गुरप्रीत गोगी बस्सी की बीते शुक्रवार देर रात घर में ही संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। गोली AAP MLA गोगी के सिर में लगी, लेकिन गोली कैसे चली और किसने चलाई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना बीते आधी रात के आसपास हुई। आनन फानन में AAP MLA को डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

AAP MLA गुरप्रीत गोगी को गोली लगने के वाकया…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीते  शुक्रवार रात Ludhiana के  प्राचीन शीतला माता मंदिर में हुई बेअदबी और चोरी के मामले में चल रहे विरोध में शामिल लोगों से AAP MLA गुरप्रीत गोगी मिले थे। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद AAP MLA गुरप्रीत गोगी बीते देर रात घर पहुंचे थे। फिर वह अपने कमरे में खाना खा रहे थे। उसी दौरान गोली चलने की आवाज आई।

आनन-फानन में विधायक की पत्नी डॉ. सुखचैन कौर AAP MLAगोगी की आवाज सुनकर तत्काल कमरे में पहुंचीं तो वह वहां लहूलुहान पड़े थे। उसके बाद उन्हें तत्काल डीएमसी अस्पताल ले जाया गया।

आम आदमी पार्टी के लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी
आम आदमी पार्टी के लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी

AAP MLA गुरप्रीत गोगी के सिर में लगी गोली उनके ही पिस्टल की, जांच जारी

Ludhiana में बीते देर रात AAP MLA गुरप्रीत गोगी की संदिग्ध हाल में हुई मौत के बारे में पुलिस के हवाले से सूचना मिली है कि AAP MLA गुरप्रीत गोगी को गोली चलने की आवाज सुनकर घर के लोग व सुरक्षा में तैनात मुलाजिम कमरे में पहुंचे, जहां वह लहूलुहान पड़े थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना डिवीजन आठ की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ऐसा माना जा रहा है AAP MLA गोगी को गोली उन्हें अपने ही लाइसेंसी पिस्टल से लगी लेकिन गोली किस परिस्थिति में लगी, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

आम आदमी पार्टी के लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी
आम आदमी पार्टी के लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी

डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि -‘ उन्हें (गुरप्रीत गोगी) अस्पताल में मृत लाया गया था। घटना रात करीब 12 बजे हुई। मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा। डीसीपी जसकरन सिंह तेजा ने आगे कहा कि गुरप्रीत गोगी को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। निहत विधायक के शव को डीएमसी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

…परिवार के सदस्यों के अनुसार, AAP MLA ने गलती से खुद को गोली मार ली। उनके सिर में गोली लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल आधिकारिक बयान यही है कि यह घटना आधी रात के आसपास हुई और जब उन्हें डीएमसी अस्पताल लाया गया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आगे की जांच चल रही है’।

आम आदमी पार्टी के लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी
आम आदमी पार्टी के लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी

AAP MLA गुरप्रीत गोगी को एकनजर में जानें…

AAP MLA गुरप्रीत गोगी बस्सी अपने अंदाज के लिए मशहूर थे। स्कूटर से ही प्रचार कर पिछला चुनाव जीता था और उस स्कूटर को वह अपने लिए काफी लकी मानते थे।  गोगी साल 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे और Ludhiana विधानसभा चुनाव के दौरान दो बार के पूर्व कांग्रेस विधायक भारत भूषण आशु को हराया था।

गुरप्रीत बस्सी गोगी अपने समर्थकों में गोगी नाम से चर्चित हैं। वह पंजाब की Ludhiana पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक थे। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने यहां से जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में गुरप्रीत सिंह गोगी को करीब 40 हजार वोट हासिल हुए थे जबकि वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण रहे थे और तीसरे स्थान पर अकाली दल के महिशेंद्र सिंह ग्रेवाल रहे थे।

 

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...