जहानाबाद से जन सुराज के अभिराम शर्मा ने भरा पर्चा, बोले- विकास की लहर लाऊंगा

जहानाबाद से जन सुराज के अभिराम शर्मा ने भरा पर्चा, बोले- विकास की लहर लाऊंगा

जहानाबाद : बिहार विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अभिराम शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और फूल-मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

Goal 7 22Scope News

पलायन से मिलेगी मुक्ति, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा रोजगार

अभिराम शर्मा ने नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे जहानाबाद में विकास की नई लहर लाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य जहानाबाद को पलायनमुक्त बनाना और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है।

jjuv 22Scope News

जनसुराज की टक्कर में कोई नहीं, पक्ष-विपक्ष ने सिर्फ जनता को ठगा है

उन्हें किसी से डर नहीं है और वे इस चुनाव में मजबूत दावेदार के रूप में उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मुकाबले का कोई उम्मीदवार नहीं है। पक्ष और विपक्ष दोनों ने जनता को ठगा है। हमारी पार्टी जनता की पार्टी है, जो आम लोगों के लिए काम करती है।

jju 22Scope News

हमारा फोकस सिर्फ विकास है

उन्होंने जातीय समीकरण पर बात करते हुए स्पष्ट कहा कि उनका राजनीति से जाति का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस केवल विकास पर है, न कि जात-पात की राजनीति पर है।

यह भी पढ़े : मोतिहारी के केसरिया से वीआईपी प्रत्याशी वरुण विजय व लोजपा (आर) के बबलू गुप्ता ने भरा पर्चा…

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...