खराब सड़क के लिए JMM विधायक पर लगाया अनदेखी का आरोप

साहिबगंज: मिर्जाचौकी से गोड्डा जाने वाली मुख्य रोड की स्थिति इतनी जर्जर है कि घंटों सड़कों पर जाम लगा रहता है. यह रोड मिर्जाचौकी से लेकर भगैया मंडरो होते हुए गोड्डा और भागलपुर की ओर जाती है. सड़क पर गड्ढा है या गड्ढों पर सड़क पता ही नहीं चलता.

प्रतिदिन इस रोड से स्टोन चिप्स वाहन का परिचालन होता है. स्टोन चिप्स वाहन के ओवरलोड की वजह से सड़के तुरंत खराब हो जाती है. स्थिति इतनी खराब हो गई है हर रोज कोई न कोई ट्रक या हाइवा रोड पर घंटों फंसा रहता है, जिस वजह जाम की स्थिति बनी रहती है.

ग्रामीण कई बार स्थानीय विधायक लोबिन हेंब्रम और जिला प्रशासन को पत्राचार के माध्यम से शिकायत भी की है. सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर कांग्रेस पार्टी के किसान सेल के जिला अध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय विधायक लोबिन हेंब्रम को कई बार सड़क को मरम्मत करने को लेकर कहा गया है लेकिन विधायक मिर्जाचौकी मंडरो भगैया के लोगों के साथ अन्याय कर रहे हैं. अगर अभिलंब सड़क की स्थिति नहीं सुधरी तो पुरजोर आंदोलन किया जाएगा.

रिपोर्ट-अमन

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...