Commercial Advertisment

उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन का कारनामा, जेनरल कैटेगरी के छात्रों से मांगा जा रहा जाति प्रमाण पत्र, हंगामा

रांचीः राज्य में अपग्रेड 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में आज से नए सत्र की शुरूआत हुई. सभी नए छात्रों का उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेशोत्सव के साथ शुरू हुआ. कार्यक्रम में नए बच्चों के स्वागत में गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. इसी के तहत जगन्नथपुर स्थित टीवीएस उच्च विद्दालय में अलग-अलग इलाके से छात्र और अभिभावक पहुंचे. वहीं दूसरी ओर कई विद्यार्थियों और अभिभावकों ने विद्दालय के बाहर हंगामा किया.

अभिभावकों का कहना है कि उनकी बच्चियों का लिस्ट में नाम नहीं आया है. शिक्षकों से लिस्ट में नाम नहीं आने की वजह जानने आए तो शिक्षक ने बताया कि जनरल कैटेगरी में रहने की वजह से चयन नहीं हुआ. वहीं शिक्षक ने जाति प्रमाण पत्र दिखाने को कह रही है. अभिभावकों का कहना है कि बाहरी बच्चों का चयन स्कूल में किया गया है. आखिर अब हमारे बच्चे कहां जाएंगे.

अभिभावक का कहना है कि उनके बच्चों का लिस्ट में नाम नहीं आने का करण  नहीं बताया गया है. यहां तक कि हमारे बच्चों को कितना अंक प्राप्त हुआ है यह जानकारी भी अब तक नहीं दी गई है. अभिभावकों ने बताया अब हमारे बच्चे कहां जाएंगे स्कूल पहले जैसा ही ठीक था. कम से कम हमारे बच्चे पढ़ तो पा रहे थे लेकिन इंग्लिश मीडियम करने के बाद हमारे बच्चे अब उसे स्कूल में नहीं पढ़ पाएंगे.

वहीं अभिभावकों ने जानकारी दी कि हमारी बच्ची का लिस्ट में नाम है लेकिन स्कूल की ओर से कहा जा रहा है कि जाति और आवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है. अगर प्रमाण पत्र नहीं होगा तो एडमिशन नहीं ली जाएगी. वहीं कई विद्यार्थियों ने कहा कि टीचर की ओर से कहा जा रहा है कि जनरल कैटेगरी के बच्चों का एडमिशन स्कूल में नहीं होगा. इसको लेकर भी लगातार विद्यार्थी और उनके अभिभावक स्कूल के बाहर हंगामा करते हुए नजर आ रहे थे.

वहीं कई 11वीं के छात्र भी मौके पर उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि लिस्ट में नाम आ गया है, लेकिन अब तक स्कूल से एडमिशन के लिए कोई भी कॉल नहीं आया है जिसको लेकर विद्यार्थी पिछले 1 महीने से स्कूल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन स्कूल की ओर से कहा जा रहा है कि साइंस और कॉमर्स के शिक्षक नहीं है. जब तक शिक्षकों की बहाली नहीं होगी तब तक स्कूल में पढ़ाई शुरू नहीं होगी.

विद्यार्थियों ने बताया कि स्कूल की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि आप कोई अन्य कॉलेज में फॉर्म भर ले क्योंकि शिक्षकों की बहाली साइंस और कॉमर्स में नहीं हुई है. वहीं कई अभिभावक ने यह भी कहा कि हमारे बच्चे से स्कूल में एडमिशन तो ले लिए हैं लेकिन मूलभूत सुविधाएं नहीं दी गई है. जैसे बस और हॉस्टल घर काफी दूर है और स्कूल आने में बच्चों को काफी परेशानी हो रही है. मौजूद अभिभावकों और छात्रों ने सरकार से अनुरोध किया है कि स्कूल में हॉस्टल और बस की सुविधा दी जाए. साथ ही शिक्षकों की बहाली स्कूल में हो ताकि बच्चे एडमिशन ले सके अच्छी शिक्षा प्रदान कर सके.

2 मई 2023 को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव उच्च विद्यालय, जगन्नाथपुर, धुर्वा में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से आयोजित 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का राज्यस्तरीय समारोह में शुभारंभ किया गया था. हेमंत सोरेन ने कहा था कि 80 उत्कृष्ट विद्यालय निजी विद्यालयों की तरह ही रहेगा इसमें निजी स्कूलों की तरह शिक्षा प्रदान की जाएगी साथ ही यह भी कहा गया था कि इन 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में तमाम सुविधा होगी जैसे लाइब्रेरी, लैब और अन्य डिजिटल क्लासरूम मौजूद रहेंगे.

80 उत्कृष्ट विद्यालयों में 1 जुलाई यानी आज से सत्र शुरू हो गया है. अभी उत्कृष्ट विद्यालयों में सत्र प्रवेशोत्सव के साथ शुरू हुआ. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने इसे लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया था. पहले ही इन विद्यालयों में 30 जून तक नामांकन प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया गया था और आदेश के तहत 30 जून को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई थी.

 

 

 

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...