Advertisement
Advertisement

Bokaro: क्लर्क से 51 लाख रुपये बरामदगी मामले में होगी कार्रवाई, डीसी ने दिए जांच के आदेश

Bokaro: एक क्लर्क के पास से गाड़ी से रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र में 51 लाख रुपये बरामदगी मामले में बोकारो उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। पिछले दिनों रामगढ़ के गोला थाना में रांची से बोकारो आने के क्रम में वाहन जांच के दौरान गाड़ी से 51 लाख रुपये बरामद हुए थे। इस गाड़ी में बोकारो का एक क्लर्क जो DMFT में प्रतिनियुक्त था। इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए बोकारो उपायुक्त ने बोकारो डीडीसी के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया है।

बोकारो उपायुक्त कार्यलय ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि दिनांक 03.09.2025 को स्थानीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर एलआरडीसी के बड़ा बाबू की गाड़ी से बरामद हुआ था 51 लाख कैश’ के आलोक में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी अजय नाथ झा द्वारा गंभीरता पूर्वक संज्ञान लिया गया है।

Bokaro: डीडीसी को सौंपी जांच की जिम्मेदारी

खबर की गंभीरता एवं प्रशासनिक प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए उप विकास आयुक्त (डीडीसी) को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने सौंपी है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच प्रतिवेदन समर्पित सुनिश्चित करने को कहा है।

Bokaro: संबंधित लिपिक को डीएमएफटी कार्यों से किया अलग

जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक दृष्टिकोण से उपायुक्त सह दंडाधिकारी ने उच्च वर्गीय लिपिक, भूमि सुधार उप समाहर्ता, चास (प्रतिनियुक्त डीएमएफटी कोषांग, बोकारो) राजेश कुमार पाण्डेय को डीएमएफटी कार्यों से अलग किया है। वहीं, उन्हें तत्काल प्रभाव से जिला स्थापना शाखा में योगदान देने का निर्देश दिया है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Industry Investment Policy: बिहार में 2030 तक 30 हजार मेगावाट...

 Bihar Industry Investment Policy, पटना: बिहार में उद्योगों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई अहम घोषणाएं की हैं।...

Patna Chhath 2026 Preparation: छठ से पहले पटना के गंगा घाटों...

Patna Chhath 2026 Preparation: लोक आस्था के महापर्व छठ-2026 को लेकर बिहार सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार,...

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...