एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती को ईडी का समन, इस मामले में जांच एजेंसी करेगी पूछताछ

Desk. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती को ईडी ने समन भेजा है। 15 सितंबर को मिमी और 16 सितंबर को उर्वशी को जांच एजेंस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। दरअसल, अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच और तेज कर दी है। 1xBet मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और पूर्व सांसद व अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती को ईडी ने समन भेजा है।

उर्वशी रौतेला को ईडी का समन

जानकारी के मुताबिक, उर्वशी रौतेला को 16 सितंबर और मिमी चक्रवर्ती को 15 सितंबर को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है। यहां उनसे ईडी की टीम पूछताछ करेगी।

किस मामले में पूछताछ होगी?

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि दोनों हस्तियों से 1xBet ऐप के प्रचार से जुड़े वित्तीय लेनदेन को लेकर पूछताछ की जाएगी। एजेंसी यह जानना चाहती है कि उन्हें इस अवैध सट्टेबाजी ऐप से पैसे कैसे और कहां से मिले। साथ ही, उनके बैंक खातों और अन्य आर्थिक लेनदेन की भी जांच की जाएगी।

अब तक किन हस्तियों से हुई पूछताछ?

इससे पहले भी ईडी ने इस मामले में कई हाई-प्रोफाइल नामों से पूछताछ की है, जिनमें हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सोनू सूद, सुरेश रैना और शिखर धवन शामिल है।

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...