Gumla: हवाई जहाज से 30 ग्रामीण महिलाओं को प्रशासन ने भेजा गुजरात, क्षेत्र में खुशी का माहौल

Gumla: एक समय था कि जब गुमला जिला को नकारात्मक चीजों के लिए जाना जाता था। नक्सलवाद, आपराधिक घटना, महिलाओं के पलायन और ट्रैफिकिंग जैसी समस्याएं गुमला के लिए सामान्य घटना मानी जाती थी, लेकिन कुछ दिनों से गुमला की काफी सकारात्मक तस्वीर सामने उधर कर रही है, उसी में से एक सकारात्मक तस्वीर आज देखने को मिली। जिला की डीसी प्रेरणा दीक्षित की पहल से गुमला की तीस ग्रामीण महिलाओं को गुजरात के इरमा में तीन दिनों के विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा गया।

Gumla: डीसी करेंगी विदा

जिला के परिसदन से डीडीसी दिलेश्वर महतो और जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार सहित कई पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर इन्हें विदा किया। ये सभी महिला हवाई मार्ग से जाएगी। जिला के प्रशासनिक पदाधिकारियों ने इन महिलाओं के दौरा को जिला के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताई है। साथ ही बताया कि इन सभी को रांची एयरपोर्ट से डीसी प्रेरणा दीक्षित विदा करेगी।

Gumla: 30 महिलाओं को प्रशासन ने गुजरात भेजा

गुमला जिला से जाने वाली 30 महिलाओं में अधिकांश महिलाएं अपनी प्रतिभा के बलबूते पर जिला में अपनी एक अलग पहचान बन चुकी है। कल तक जो महिलाएं पलायन करके दूसरे राज्यों में जाकर दिहाड़ी नौकर का काम करने को मजबूर थी, वह अपने गांव क्षेत्र में ही रहकर सरकारी योजना का लाभ उठाकर कृषि क्षेत्र हो या अन्य स्वालंबी होने के क्षेत्र हो, सभी क्षेत्रों में अपनी मेहनत के बलबूते पर एक अलग पहचान बन चुकी है।

Gumla: महिलाओं में खुशी का माहौल

महिलाओं के चेहरे पर इस बात को लेकर काफी खुशी देखने को मिल रही थी। महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि जिन लोगों ने कभी रांची भी बस से जाने के लिए सोचती थी। आज वह हवाई मार्ग से गुजरात जा रही है। ऐसे में जिला प्रशासन जिस भरोसे के साथ उन्हें बाहर भेज रहा है, उस भरोसे पर वह खड़ा उतड़ने का प्रयास करेंगी। साथ ही साथ वहां से जब प्रशिक्षण लेकर वापस आएंगी तो निश्चित रूप से अपने जिले की महिलाओं को भी उसकी जानकारी देगी। साथ ही साथ अपने क्षेत्र में भी इसका लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करते हुए नजर आएंगी।

अमित राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img