Advertisment

Sports कोटा से आयकर में फर्जी नियुक्ति का विज्ञापन जारी, कोतवाली थाना में मामला दर्ज

पटना: सरकारी नौकरी के नाम पर अक्सर ठगी का खेल सामने आता रहता है। कभी सरकारी नौकरी के लिए लोग पेपर लीक का शिकार बनते हैं तो कभी ठगी के। ऐसा ही मामला सामने आया है जहां जालसाजों ने बिहार झारखंड के लिए आयकर विभाग में Sports कोटे से नौकरी का झूठा विज्ञापन जारी कर लोगों से ठगी की योजना बनाई। मामले में आयकर के बिहार झारखंड के पटना स्थित मुख्यालय के नाम पर फर्जी विज्ञापन जारी करने का एक मामला सामने आया है।

Purnea MP ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, पूर्णिया के लिए…

Sports कोटा में SSC के नवंबर 2023 के विज्ञापन को फिर से किया जारी

मामले में बिहार झारखंड कार्यालय के मुख्य आयुक्त जयंत मिश्रा ने कोतवाली थाना में जालसाजों के विरुद्ध मामला दर्ज करने के लिए शिकायत की है। कोतवाली थाना में की गई शिकायत के अनुसार आयकर में नियुक्ति के लिए नवंबर 2023 में Sports कोटे से टैक्स सहायक और मल्टी टास्किंग स्टाफ की बहाली के लिए एसएससी की तरफ से विज्ञापन निकाला गया था और नियुक्ति प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। उसी विज्ञापन को जालसाजों ने एक बार फिर तिथि बदल कर जारी कर दिया है और कार्यालय के आसपास चोरी छिपे वितरित कर दिया।

Rohtas: ये कैसा इश्क? प्रेमिका को झारखंड से लेकर चला महाकुंभ, बिहार में…

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये इंटरव्यू के लिए बुलाया पटना आयकर कार्यालय

जालसाजों ने इस मामले में एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया और अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए पटना कार्यालय में बुला भी लिया। फर्जी विज्ञापन के आधार पर इंटरव्यू के लिए कार्यालय पहुंचे कुछ लोगों से जब कार्यालय कर्मी की मुलाकात हुई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। अभ्यर्थियों ने Sports कोटे से भर्ती की बात बताई। आयकर मुख्य आयुक्त (बिहार झारखंड) जयंत मिश्रा ने बताया कि फ़िलहाल किसी प्रकार की ठगी का मामला सामने नहीं आया है लेकिन जालसाजों के एक बड़े कांड का खुलासा जरुर हुआ है। इस मामले में आयकर विभाग भी छानबीन कर रही है साथ ही कोतवाली थाना में मामला दर्ज करवा कर जांच की मांग की है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    38वें राष्ट्रीय खेलों में Bihar की शानदार सफलता, महिला एथलीट्स ने दिखाया दम

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...