Commercial Advertisment

Purnea MP ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, पूर्णिया के लिए…

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद पप्पू यादव, पटना कच्ची दरगाह – पूर्णिया हाइवे रूट में संशोधन सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

नई दिल्ली: नई दिल्ली में गुरुवार को पूर्णिया के सांसद (Purnea MP) राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और बिहार में सड़क विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। सांसद पप्पू यादव ने पटना कच्ची दरगाह से पूर्णिया तक प्रस्तावित एक्सप्रेस हाइवे के रूट में संशोधन की मांग की, जिससे अधिक से अधिक जनसंख्या प्रभावित हो और सड़क विकास का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि इस रूट में सुधार की आवश्यकता है, ताकि अधिक गांवों को जोड़ा जा सके और विकास की गति को बढ़ावा मिले।

Purnea MP ने की पटना कच्ची दरगाह – पूर्णिया सड़क रूट में बदलाव की मांग

Purnea MP ने अपने पत्र में आग्रह किया कि प्रस्तावित एक्सप्रेस हाइवे को दरगाह-बिदुपुर-रोसड़ा-सिमरी बख्तियारपुर-सोनवर्षा-पतरघट-मुरलीगंज-बनमनखी-पूर्णिया होते हुए ले जाया जाए। उन्होंने पूर्व में भी इस संबंध में पत्र (पत्रांक 46/24 दिनांक 05.08.2024) लिखा था और मंत्रालय से आश्वासन (VIP सन्दर्भ सं०- BR013215) मिला था, लेकिन अब सूचना मिल रही है कि कुछ अधिकारी अपनी सुविधा के अनुसार रूट बदल रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस पर तत्काल संज्ञान लेने और जरूरी निर्देश जारी करने का अनुरोध किया।

पूर्णिया में MSME लोन एक्सपो आयोजन, लोगों को दी गई जानकारी

Purnea MP पप्पू यादव ने परसरमा से पूर्णिया जाने वाले मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) घोषित करने की मांग की। यह सड़क परसरमा-लोकहा-तरावे-सिंहेश्वर-रानीपट्टी-खुर्दा-चकमका-कोहरा-कृत्यानंद नगर NH-107 तक जाती है। उन्होंने कहा कि इस सड़क को NH घोषित करने से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन की सुविधा में सुधार होगा। सांसद ने NH-31 कुर्सेला से फारबिसगंज NH-57 तक जाने वाली स्टेट हाइवे (SH) को NH में परिवर्तित करने की मांग की। यह मार्ग पोठिया-फलका-मीरगंज-सरसी-रानीगंज-फारबिसगंज होकर जाता है।

Purnea MP ने की अन्य सड़क की भी की मांग

Purnea MP कहा कि इस हाइवे को NH घोषित करने से अधिक प्रखंडों को फायदा मिलेगा और क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी। सांसद ने NH-31 नवगछिया से नरपतगंज NH-57 तक जाने वाले स्टेट हाइवे को NH में बदलने की मांग की। यह सड़क मोहनपुर-रुपौली-भवानीपुर-धमदाहा-बडहरा कोठी-जानकीनगर-भाटगामा होते हुए नरपतगंज NH-57 तक जाती है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग को NH घोषित करने से क्षेत्र के व्यापार, परिवहन और सामाजिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

नालंदा पहुंचे VIP सुप्रीमो, NDA कार्यकर्ता सम्मेलन पर ली चुटकी

सांसद पप्पू यादव ने NH-106 उदाकिशुनगंज से NH-57 प्रतापगंज तक जाने वाले स्टेट हाइवे को NH में परिवर्तित करने की अपील की। यह सड़क उदाकिशुनगंज-बिहारीगंज-मुरलीगंज-खुर्दा-रामनगर-प्रतापगंज होकर जाती है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग को NH घोषित करने से स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास में मदद मिलेगी। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया में सड़क विकास को लेकर उनका प्रयास जारी रहेगा।

Purnea MP ने कहा, “हमारे क्षेत्र की जनता को अच्छी सड़कों का लाभ मिलना चाहिए। केंद्र सरकार से हम यही मांग कर रहे हैं कि जिन सड़कों की आवश्यकता है, उन्हें NH में बदला जाए और नए एक्सप्रेस हाइवे का रूट इस तरह तय हो कि ज्यादा से ज्यादा गांवों को लाभ मिले। हमारी प्राथमिकता जनहित है, और हम इसके लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें-    RJD MLA ने की जदयू नेता की पिटाई, जदयू नेता ने लगाया ये गंभीर आरोप

https://youtube.com/@22scopestate/videos

पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Chhath Puja Mitti Chulha: छठ की पवित्रता के लिए कुम्हार भी...

Chhath Puja Mitti Chulha, रांची: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिवाली के बाद बाजारों...

Koderma School Teacher Suspension: कोडरमा के स्कूल में शिक्षक को लेकर...

Koderma School Teacher Suspension: शहर स्थित सीडी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में बुधवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि भूषण सिंह के निलंबन को लेकर जमकर हंगामा...

Reliance Retail Online Business: डार्क स्टोर और सप्लाई चेन पर निवेश,...

Reliance Retail Online Business: रिलायंस रिटेल ने ऑनलाइन कारोबार और क्विक कॉमर्स के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए निवेश की रणनीति...