मुंगेर: बिहार की योगनगरी कहे जाने वाले मुंगेर में करीब 42 वर्षों बाद एक बार फिर से साधु संतों का समागम होने जा रहा है। मुंगेर में जुट रहे साधु संत सनातन प्रचार प्रसार के उद्देश्य से जुट रहे हैं। सनातन के प्रचार के लिए शहर से गांव तक संतों की टोली घूम रही है। यह टोली मुंगेर के जमालपुर में स्थित पंचायती अखाडा पहुंची।
संतों के जमालपुर पहुँचने पर बड़ी दुर्गा के महंथ मनोहर दास ने संतों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि करीब 42 वर्षों बाद मुंगेर में संतों का समागम होने जा रहा है। इस दौरान बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में साधु संतों ने वैदिक मंत्रोच्चार कर पूजा और हवन किया तथा सनातन धर्म संस्कृति को जन जन तक पहुंचाने का लोगों से आह्वान किया।
मुंगेर से के एम राज की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
औरंगाबाद में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे LJP(R) के नेता, की बैठक


















