6 लाख दियों से जगमग हुआ मुंगेर में गंगाघाट

MUNGER: 6 लाख दियों से जगमग हुआ मुंगेर में गंगाघाट – मुंगेर में दीपावली के मौके पर गंगा घाट और

बड़ी दुर्गा कल्याणपुर का पूरा प्रांगण जगमग हो उठा.

इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

इस वर्ष भगवान श्रीराम की अयोध्या में 37 घाटों पर

15 लाख 76 हजार दीये जलाने का नया रिकॉर्ड बना है.

प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में सीएम योगी ने

इस रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट लिया.

6 लाख दियों से जगमग हुआ मुंगेर में गंगाघाट

इस दौरान पीएम मोदी ने सरयू की पूजा करके आरती उतारी. ऐसा ही नजारा बिहार के मुंगेर में गंगा के तट पर दिखा. जहां पर 6 लाख दीये जलाए गए. इसके लिए 10 हजार लीटर तेल और एक क्विंटल गाय का घी लगा. गंगा की महाआरती के दौरान 150 नावों पर दीप जलाए गए. बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर स्थित बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर में रविवार की शाम भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान 6 लाख दीप जलाए गए. वहीं, दीपोत्सव के पहले मां दुर्गा की महाआरती की गई. इसके बाद भागलपुर से पहुंचे पंडितों ने भी वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां गंगा की महाआरती की.


भागलपुर के डीआईजी विवेकानंद ने किया दीपोत्सव का शुभारंभ


दीपोत्सव का शुभारंभ भागलपुर के डीआईजी विवेकानंद ने किया.

इस कार्यक्रम में गंगा में मौजूद 150 नावों पर दीप जलाए गए.

इस दौरान बड़ी दुर्गा मंदिर महरानी कल्याणपुर के

प्रांगण में 51 हजार दीप जलाए गए. जिसमें एक सौ किलो गाय

के घी की व्यवस्था की गई थी. मंदिर प्रांगण से लेकर एनएच की सड़कों तक जाने वाले हर गलियों में लगभग 6 एकड़ की भूमि में 10 हजार लीटर तिल के तेल से 6 लाख दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया. दीपक जलाने के लिए मुंगेर के कई प्रखंड के अलावा अन्य प्रदेशों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे. दीपोत्सव को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला, जो दीपोत्सव की सफलता के लिए अपना सहयोग दे रहे थे. दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत 2019 में हुई. उस समय 1 लाख दीप जलाए गए. इसके बाद साल 2020 में 2 लाख 51 हजार, साल 2021 में 5 लाख दीप जलाकर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा चुका है. जिसके बाद साल 2022 में 6 लाख दीप जलाकर बिहार का सबसे बड़ा दीपोत्सव मनाया गया.

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...