रांची: रिम्स में चाय पीने के बाद डॉक्टर बेहोश, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती; जांच में जुटा प्रबंधन

रांची: रांची के रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कैंटीन से मंगाई गई चाय पीने के बाद एक डॉक्टर अचानक बेहोश हो गए। डॉक्टर की हालत बिगड़ते ही उन्हें गंभीर स्थिति में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के अनुसार, रिम्स कैंटीन से कई डॉक्टरों ने चाय मंगाई थी, लेकिन चाय पीते ही एक डॉक्टर की तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

रिम्स प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल डॉक्टर की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चाय में किसी प्रकार का हानिकारक तत्व तो नहीं मिला था।

सौरभ सिंह की रिपोर्ट

Agnipath Scheme Review: अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने और 50% तक...

ऑपरेशन सिंदूर के अनुभव और पहले अग्निवीर बैच की सेवा पूरी होने से पहले केंद्र सरकार अग्निपथ योजना की समीक्षा कर रही है। सेवा...

PSC PT Result 2025: रिजल्ट पर उठे सवाल, 832 अभ्यर्थियों के...

जेपीएससी सिविल सेवा पीटी रिजल्ट 2025 को लेकर अभ्यर्थियों ने 832 रोल नंबर के गैप पर सवाल उठाए हैं। वहीं आयोग ने सिविल सेवा...

Jharkhand Politics: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई Y Category Security,...

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी वाई श्रेणी की सुरक्षा लौटा दी है। उन्होंने कहा कि गरिमा से बड़ा कोई प्रोटोकॉल नहीं...