जगदीशपुर में बम विस्फोट होने से एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती

भागलपुर : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वादे सैदपुर गांव में बम विस्फोट होने से रामसर के रहने वाले धर्म सिंह बुरी तरीके से घायल हो गए. घायल व्यक्ति के दायें हाथ का पंजा उड़ गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर जख्म हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए परिजनों ने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. परिजनों का कहना है कि घायल अपने ससुराल वादे सैदपुर आया हुआ था, और घर में अकेला था. इसी बीच विस्फोट हो गया. इन लोगों का कहना है कि घर में पटाखा रखा हुआ था, जिसमें विस्फोट हुआ है. जिसके कारण वह घायल हो गए. वहीं घटना के समय घर में और कोई मौजूद नहीं था. घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है कि आखिर यह पटाखे का विस्फोट था या फिर वहां पर बम बनाने के दौरान विस्फोट हुआ है. इसको लेकर पड़ताल की जा रही है. वहीं इस मामले पर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है.

रिपोर्ट : रजनीकांत

Big Breaking-बम विस्फोट से दहला लखीसराय, आठ घायल

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...