Jamtara : शख्स की मौत के बाद अस्पताल ने शव देने से पहले वसूला पूरा पैसा, परिवार बेसहारा

Jamtara : जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड के बंदरचुवां गांव से समाज को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को कलंकित कर दिया है। घटना ने राज्य सरकार को दावे को एक बार फिर से उजागर किया है। अस्पताल प्रबंधन ने शव देने के पहले परिजनों से पूरा पैसा वसूला फिर जाकर शव को परिजनों को सौंप दिया।

दरअसल जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड के बंदरचुवां गांव निवासी अख्तर अंसारी हार्ट की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। सिलाई और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के आलम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Jamtara : बेटी की शादी गांव वालों ने चंदा इकट्ठा कर कराई थी

परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने शव देने से पहले बकाया बिल जमा कराने की शर्त रखी। मजबूरी में परिजनों ने पूरा पैसा जमा किया, तब जाकर शव घर ले जाने दिया गया। अख्तर अंसारी के 6 बच्चे हैं – 5 बेटियां और 1 बेटा।

ग्रामीणों ने बताया कि एक बेटी की शादी गांव वालों ने चंदा इकट्ठा कर कराई थी, जबकि अब भी 4 बेटियां और एक बेटा बाकी हैं, जिनका भविष्य संकट में है। कमाने वाला सदस्य न होने से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है।

ग्रामीणों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी कई बार दावा कर चुके हैं कि शव देने के लिए पैसा लेने वाले अस्पतालों को सील किया जाएगा, लेकिन इस घटना ने उनके वादों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने सरकार से परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी उठाने की मांग की है।

सिराज अंसारी की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img