Rupauli में हार के बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘करेंगे समीक्षा’

पटना: बिहार के रुपौली में उपचुनाव का परिणाम काफी चौंकाने वाला रहा और जदयू राजद को पटखनी देते हुए निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत दर्ज की। निर्दलीय प्रत्याशी की जीत के बाद बिहार की राजनीति में खलबली मच गई है। मामले को लेकर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि वे अपनी पार्टी की हार की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि हारजीत चुनाव का एक हिस्सा होता है और इस उपचुनाव में हमारी हार हुई है।

हम अपने जमीनी स्तर के नेता से लेकर बड़े नेताओं के संपर्क में हैं और पता कर रहे हैं कि आखिर चूक कहां हुई। उन्होंने कहा कि हम अपने पार्टी के नेताओं से संपर्क कर रहे हैं और जल्दी ही समीक्षा करेंगे और पता करेंगे कि आखिर कहां भूल हुई है जिसकी वजह से रुपौली में हमारी हार हुई। उन्होंने कहा कि हम दृढ़ता से बिहार के विकास के लिए खड़े हैं और लगातार विकास करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- बिहार में तीसरे विकल्प के सवाल पर BJP MLA ने कहा उपचुनाव में…

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Rupauli Rupauli

Rupauli

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: बिहार में 10 एयरपोर्ट से लेकर 2030...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के जमुहार, डेहरी ऑन-सोन स्थित नारायण मेडिकल एवं कॉलेज परिसर में ‘वडनगर-वाराणसी...

Samrat Chaudhary Rohtas: ‘बिहार में अब डर का माहौल नहीं’, रोहतास...

Samrat Chaudhary Rohtas: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास पहुंचे और जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान...

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...