Advertisement
Advertisement

त्योहार खत्म होने के बाद फिर आज नीतीश लगाएंगे जनता दरबार

PATNA: नीतीश लगाएंगे जनता दरबार – त्योहार खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

का जनता दरबार कार्यक्रम आज एक बार फिर से शुरू हो रहा है.

दिवाली और छठ की वजह से जनता दरबार कार्यक्रम बीच

के दिनों में स्थगित रहा लेकिन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

नवंबर महीने के पहले सोमवार को फरियादियों की शिकायत सुनेंगे.
नीतीश आज अलग-अलग विभागों से जुड़े मामलों में जन सुनवाई करेंगे.

नीतीश लगाएंगे जनता दरबार – गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े मामलों की करेंगे सुनवाई

इस महीने पहले सोमवार को सीएम नीतीश कुमार गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग खान एवं भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतें सुनेंगे. जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद के पास बनाए गए नए हॉल में लगातार किया जा रहा है. इस दौरान कोरोना गाइडलन का पूरी तरह से पालन किया जाता है. मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचने वाले फरियादियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है. जिन फरियादियों ने वैक्सीनेशन कराया है उन्हें ही जनता दरबार में आने की इजाजत दी जाती है.
हर महीने के पहले तीन सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फरियादियों से मुलाकात करते हैं. इस जन सुनवाई के दौरान में अलग-अलग विभागों के मंत्री और अधिकारी भी जनता दरबार में मौजूद रहते हैं. जनता दरबार में आने वाली शिकायतों का तुरंत निपटारा हो इसकी पहल मुख्यमंत्री की तरफ से की जाती है.

Bihar Janta Darbar

Commercial Advertisment

Akshara Singh Chhath Puja Patna: क्या राजनीति में आएंगी अक्षरा सिंह?...

Akshara Singh Chhath Puja Patna: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों बिहार के राजनीतिक और सांस्कृतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी...

Swati Mishra FMGE Success: कजाकिस्तान से MBBS और पहले प्रयास में...

Swati Mishra FMGE Success: जिंदगी में मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता का रास्ता जरूर निकलता है।...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: पटना को मिला स्वच्छ शहर...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण में पटना को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री सम्राट...