झंडोत्तोलन के बाद छात्रों ने सरस्वती पूजा को लेकर काटा बवाल

डीएम श्याम बिहारी मीणा के हस्तक्षेप से शांत हुए छात्र

मधेपुरा : मधेपुरा बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में झंडोत्तोलन के बाद सरस्वती पूजा को लेकर छात्रों ने जमकर बवाल काटा. छात्रों के हंगामा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन छात्र सरस्वती मां की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर डटे रहे और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की.

झंडोत्तोलन: सरस्वती पूजा की मांग पर अड़े रहे छात्र

इसी दौरान छात्रों के विरोध प्रदर्शन की सूचना जिला अधिकारी को भी हुई और वे भी इंजीनियरिंग कालेज पहुंचे. डीएम श्याम बिहारी मीणा ने 5 छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन सभी छात्र सरस्वती पूजा की मांग पर अड़े रहे.

dm 22Scope News

जिला अधिकारी ने बताया कि आज गणतंत्र दिवस भी है और वसंत पंचमी भी, कॉलेज प्रशासन के द्वारा पूजा पर कोई रोक नहीं है आप लोग पूजा करें प्रशासन की तरफ से कोई आपत्ति नहीं की जाएगी. लेकिन छात्र मूर्ति स्थापित करने पंडाल लगाने और डीजे आदि की व्यवस्था को लेकर प्रशासन से मांग करते रहे. जिस पर जिलाधिकारी ने प्राचार्य से बात कर छात्रों को मूर्ति स्थापित करने की अनुमति दिलवाई. फिर छात्रों का हंगामा शांत हुआ.

students1 22Scope News

पूजा की अनुमति मिलने से छात्रों में खुशी

इसके बाद जिला अधिकारी भी वहां से निकल गए और छात्र पूजा की तैयारी में जुट गए. पूजा की अनुमति मिलने के बाद छात्रों में खुशी का लहर दौड़ गई. कोई छात्र फिर से चंदा कलेक्शन करने में जुट गए तो कुछ मूर्ति लाने और प्रसाद की व्यवस्था में जुट गए. पूजा को लेकर उत्साहित छात्रों ने बताया कि इस बार सादे तरीके से पूजा की जाएगी, अगली बार से इसको भव्य रूप दिया जाएगा.

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...