प्रकाशित: अपडेट:
बेगूसराय : बेगूसराय में सांप के डंसने से छात्रा की मौत हो गई। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के करोड़ गांव की है। बताया जाता है कि करोड़ गांव निवासी कैलाश सहनी की 16 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी आज सुबह शौच के लिए उठी तभी सांप ने उसे डस लिया।
छात्रा निशा को पहले झाड़-फूंक कराया फिर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि घर के आसपास पानी जमा हुआ है और आए दिन यहां से सांप निकलते रहता है। छात्रा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मृतक परिवार को मुआवजे की मांग की है।
Highlights

















