धमकी के बाद महिला समेत तीन बच्चे गायब, परिजनों ने अपहरण का लगाया आरोप

मधेपुरा : मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज थाना अंतर्गत रजनी पंचायत वार्ड 17 में एक महिला और उसकी तीन बच्चे बीते 2 फरवरी की रात से गायब है. परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक महिला से 1 फरवरी को खेत में बकरी चरने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद उसने पूरे परिवार को लापता करने की धमकी दी थी. इस घटना के रात से ही महिला समेत 3 बच्चे गायब है.

परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन भी दिया है. लेकिन 72 घण्टे बाद भी पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिजन और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. पीड़िता के पिता सहदेव साह ने थाना में बुधवार की शाम आवेदन देकर मामले की जानकारी पुलिस को दी है. इसमें बताया गया है कि मंगलवार की रात से पुत्री रिंकी देवी 25 वर्ष, नाती रौशन कुमार 4 वर्ष, नतनी लक्ष्मी कुमारी 5 वर्ष, पौती अंजनी कुमारी 8 वर्ष लापता है.

उन्होंने बताया कि पड़ोसी मिथिलेश शर्मा की पत्नी से मंगलवार के दिन गेंहू खेत में बकरी चले जाने को लेकर विवाद हुआ था. उनलोगों ने पूरे परिवार को लापता करने की धमकी दी थी. लेकिन 72 घण्टे बाद भी महिला और बच्चे का पता पुलिस नहीं लगा पाई. पुलिस की लापरवाही को देखते हुए आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बिहारीगंज मुरलीगंज मुख्य मार्ग एसएच-91 को 4 घंटे तक जाम कर दिया.

मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और प्रशासन के पहल पर तत्काल जाम को हटाया गया. इस मामले पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण यादव ने बताया कि मामला संदिग्ध है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. कुछ लोगों ने घटना के पीछे भूमि विवाद भी बताया है. पुलिस महिला की तलाश के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

रिपोर्ट : राजीव रंजन

पति को जेल भेजने के बाद लापता महिला पुलिस को मिली

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...