Advertisment

ढाई साल बाद राज्य के 80 विधानसभा सीटों पर जेएमएम का होगा कब्जा, जगरनाथ महतो का दावा

बोकारो : ढाई साल बाद राज्य के 80 विधानसभा सीटों पर जेएमएम का कब्जा होगा.

यह दावा झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने किया है.

उन्होंने सुप्रियो भट्टाचार्य के बीजेपी के 16 विधायकों के संपर्क में होने के सवाल पर कहा कि

इस बात को छोड़ दीजिए. मैं 80 सीटों की बात कर रहा हूं.

हमारी पार्टी का जो सर्वे है मैं उस पर कह रहा हूं. उनलोगों का काम है कयास लगाना.

उनलोगों को जो करना है करने दीजिए. झारखंड मुक्ति मोर्चा के जो भी कार्यकर्ता हैं वो पक्के होते हैं.

स्वतंत्र एजेंसी है ईडी, कहीं भी जांच कर सकती है

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एक कदम दूरी पर ईडी के होने की बात

जब शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से पूछा गया तो, उन्होंने कहा कि ईडी स्वतंत्र एजेंसी है, वह अपना काम कर रही है. ईडी कहीं भी जांच कर सकती है. इस पर हम कुछ नहीं बोल सकते.

सबको लटपटा रही है बीजेपी

जब मंत्री से सवाल किया गया कि क्या बीजेपी मुख्यमंत्री को घेरना चाहती है तो उन्होंने कहा कि बीजेपी का काम ही है लटपट करना. यह लोग लटपट आदमी ही हैं और सबको लटपटा रहे हैं.

विभिन्न जगहों पर चल रही ईडी की दबिश

गौरतलब है कि अवैध माइनिंग, मनी लॉन्ड्रिंग सहित कई मामले पर बीते कुछ महीनों से ईडी की दबिश विभिन्न जगहों पर चल रही है. वहीं कुछ मामलों पर पूछताछ भी हो रही है. अभी तक ईडी ने निलंबित पूजा सिंघल, अभिषेक झा, सीए सुमन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. इसी कड़ी में सीएम के प्रेस सलाहकार पिंटू को भी समन भेजा है.

छह दिन की रिमांड पर पंकज मिश्रा

मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी ने बीते 8 जुलाई को साहिबगंज, राजमहल, बड़हरवा और मिर्जा चौकी में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों के घरों पर छापेमारी की थी. इस दौरान नगद लगभग पांच करोड़ सहित 37 बैंक खातों में जमा 11.88 करोड़ रुपये की राशि जब्त की गई थी. इस मामले की जांच में प्रमुख तौर पर सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की संलिप्तता के सबूत मिलने के बाद ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. उसे छह दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

विधानसभा शीतकालीन सत्र में विधायक उठाएंगे बिजली कटौती का मामला

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...