Commercial Advertisment

AHTU, पुपरी थाना व AVA की बड़ी कार्रवाई, 11 बच्चों को करवाया मुक्त

सीतामढ़ी : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, पुपरी थाना एवं एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन ने बाल श्रम को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। सीतामढ़ी बाल श्रम मुक्त थाना क्षेत्र की परिकल्पना को साकार करने के लक्ष्य के तहत सीतामढ़ी पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), पुपरी थाना एवं एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (बचपन बचाओ आंदोलन) के संयुक्त सहयोग से वरीय पुलिस उपाधीक्षक सह नोडल पदाधिकारी विशेष किशोर पुलिस इकाई मो. नजीब अनवर के निर्देशन में पुपरी थाना क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर 11 बच्चों को शनिवार को बाल श्रम से मुक्त करवाया गया है।

अलग-अलग दुकान प्रतिष्ठानों में नाबालिग बच्चों से बाल श्रम करवाने की सूचना मिली थी

दरअसल, पुपरी थाना क्षेत्र के अलग-अलग दुकान प्रतिष्ठानों में नाबालिग बच्चों से बाल श्रम करवाने की सूचना मिली थी। जिसके उपरांत वरीय पुलिस उपाधीक्षक मो. नजीब अनवर के निर्देशन में टीम के सदस्यों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल मोटर गैरेज, ज्वेलर्स एवं अन्य प्रतिष्ठानों से कुल 11 बच्चों को मुक्त करवाया। मुक्त करवाए गए बच्चों का उम्र आठ से 14 वर्ष के बीच है। इन बच्चों से नियोजकों द्वारा न्यूनतम मजदूरी से भी कम वेतन पर एक दिन में अधिक समय तक मजदूरी करवाया जाता था। बच्चों से बाल श्रम करवाने वाले नियोजकों के विरुद्ध पुपरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया एवं नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बाल श्रम मुक्त बनने की राह पर है पुपरी थाना क्षेत्र

आपको बता दें कि इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक सुनिश्चित करने में पुलिस निरीक्षक सह शाखा प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सुशील कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर रश्मि कुमारी, मनोज कुमार, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के वरिष्ठ सह प्रोजेक्ट अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी, शिव शंकर ठाकुर, एएसआई सुनील कुमार सिंह, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के सदस्य राहुल कुमार एवं पुपरी थाना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बाल श्रम के खिलाफ पुपरी थाना क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर अनूठी पहल से तीन माह में कुल 21 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करवाने में सफलता मिली है। जिससे पुपरी थाना क्षेत्र बाल श्रम मुक्त बनने की राह पर है।

यह भी देखें :

बाल श्रम किसी भी हाल में थाना क्षेत्र के दुकान प्रतिष्ठानों में नहीं किया जाएगा बर्दास्त 

इस संदर्भ में वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सह नोडल पदाधिकारी मो. नजीब अनवर ने बताया की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, पुपरी थाना एवं एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (बचपन बचाओ आंदोलन) के बीच सहयोगात्मक प्रयास बच्चों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। बाल श्रम के खिलाफ निरंतर थाना क्षेत्र के दुकानों प्रतिष्ठानों में की जा रही कार्रवाी का उद्देश्य बच्चो को बाल श्रम से बचाने एवं समुदाय के सदस्यों के बीच जागरूकता पैदा कर बाल श्रम मुक्त पुपरी थाना क्षेत्र की परिकल्पना को साकार करना है। साथ ही बाल श्रम किसी भी हाल में थाना क्षेत्र के दुकान प्रतिष्ठानों में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बाल श्रम करवाने पर प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : बाल श्रम व बाल तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 बच्चों को करवाया गया मुक्त

अमित कुमार की रिपोर्ट

Bihar Home Department Review Meeting: बिहार गृह विभाग में लंबित मामलों...

Bihar Home Department Review Meeting, पटना: बिहार के गृह विभाग में लंबित सरकारी मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सख्त...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गोबरसही इलाके में भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क...

Patna Flight Canceled : पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्री ध्यान...

Patna Flight Canceled: नवंबर में पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस...