एआईएमआईएम ने कार्यकर्ता सह मिलन समारोह का किया आयोजन

गढ़वाः मेराल प्रखंड के पेशका चौक पर एआईएमआईएम पार्टी ने कार्यकर्ता सह मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में पार्टी के प्रत्याशी डॉ एमएन खान ने झारखंड सरकार के नीतियों पर विरुद्ध जताया. उन्होंने कहा की अभी तक गढ़वा विधानसभा क्षेत्र ही नहीं पूरे झारखंड में चाहे कोई भी पार्टी हो 85 प्रतिशत लोगो के साथ सौतेला व्यवहार ही किया गया है. चाहे झामुमो की सरकार हो, भाजपा की सरकार हो या फिर कांग्रेस की सरकार हो, 85 प्रतिशत लोगों  के वोट लेकर मात्र 15 प्रतिशत लोगों को ही लाभ देने का कार्य किया है.

एआईएमआईएम कार्यकर्ता ने कहा कि सभी गरीब गुरबे अकलियत और शोषित सभी जन समुदाय वर्ग के लोग को एक होकर लोगों के विकास के लिए आगामी चुनाव में डॉ एमएन खान को विधायक बनने की लड़ाई के लिए आपार मतो से सहयोग करने का आज से ही बिगुल फूक दे, ताकि आने वाले चुनाव में 85 प्रतिशत का झंडा लहराए. अभी तक के जितने जन प्रतिनिधि हुए है. सभी ने गढ़वा विधानसभा को लूटने छलने का कार्य किया है. चाहे ओखरगाड़ा प्रखंड बनाना हो या फिर पेशका प्रखंड बनाना हो. सभी वायदों के ही पुजारी रहे है.

कार्यक्रम के दौरान जहूर अंसारी नेयाजू अंसारी शंकर विश्वकर्मा, मजीद अंसारी, मंजूर अंसारी, राम प्रीत उरांव, कृष्ण पाल, चंदन कुमार रवि, गुलाम नवी अंसारी, इसरार अंसारी, रमाकांत रवि सहित दर्जनों लोगो ने संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी की जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार रजक ने किया. जबकि संचालन इमरान अंसारी ने किया.

कार्यक्रम के दौरान दर्जनों लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.  मौके पर इफ्तेखार खान सहित लोगों ने युवाओं को माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया.

रिपोर्टः आकाशदीप

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...