चेन छिनतई के दौरान एयरफोर्स जवान को मारी गोली, पत्नी ने बदमाश की जमकर पिटाई

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के सरैया अनुमंडल क्षेत्र के जैतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला से चेन छिनतई के दौरान में एयरफोर्स के जवान को गोली मार दी है। घायल की पहचान अभिषेक सिंह के रूप में हुई पारू थाना क्षेत्र के जयमल डुमरी गांव के निवासी हैं और वर्तमान में ग्वालियर में पदस्थापित हैं। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के एमा मुगली का बताया गया है।

DIARCH Group 22Scope News

जवान अभिषेक अपनी पत्नी के साथ में बाइक से मंदिर जा रहे थे

दरअसल, एयरफोर्स जवान अभिषेक सिंह आज अपनी पत्नी के साथ में बाइक से मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से चेन छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें अभिषेक घायल हो गए। वारदात के दौरान जवान की पत्नी ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जुट गए और फिर घायल की पत्नी ने हेलमेट से उक्त बदमाश की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर उमड़े हुए ग्रामीणों ने बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया।

छिनतई का विरोध करने पर अपराधियों ने एयरफोर्स के जवान को मारी गोली – SSP सुशील कुमार

पूरे घटना को लेकर के एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि आज चेन की छिनतई का विरोध करने पर अपराधियों ने एयरफोर्स के जवान को गोली मार दी। गोली मारने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं घायल जवान का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। अपराधी के गिरोह के अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : अंतर जिला चेन छिनतई गैंग का पर्दाफाश, 7 अपराधी गिफ्तार

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Agniveer Exam 2026: रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया CEE...

अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए रांची सेना भर्ती कार्यालय ने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की तिथि घोषित की। 1 से 15 जून तक होगी ऑनलाइन...

Jharkhand Weather Alert: 13 मई को झारखंड में बदलेगा Weather, कई...

 झारखंड में 13 मई को मौसम बदलेगा। रांची समेत कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी, 50 किमी प्रति घंटे...

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img